चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
08-Apr-2021 04:53 PM
PATNA : बिहार में भी कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है. लगातार बढ़ रहे करोना संक्रमण के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा सभी सरकारी कार्यालयों में 30 अप्रैल तक लोगों के आने पर रोक लगा दी है. वहीं सरदार पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्यालय में भी आगंतुकों के आगमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. हालांकि बहुत ज़रूरी होने पर कोई व्यक्ति संबंधित अधिकारी से फोन पर समय लेकर मिल सकता है.
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी थानों और पुलिस कार्यालयों को सोशल डिस्टेंसिंग समेत सभी गाइडलाइन्स का पालन करने का निर्देश है. पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र कुमार की माने तो 'जिस तरह से वर्ष 2020 में कोरोना का संक्रमण फैल रहा था और उस समय राज्य सरकार के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय द्वारा थाना, पुलिस कार्यालय और पुलिस लाइन को लेकर जो एसओपी तैयार किया गया था उसे फिर से फॉलो करने का निर्देश दिया गया है.
उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी फ्रंटलाइन वर्कर्स के रूप में कार्य करते हैं. पिछली बार भी पुलिसकर्मियों के कंधे पर करोना संक्रमण रोकथाम की बड़ी जिम्मेदारी थी. पुलिसकर्मी खुद के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखें. पुलिस लाइन और थानों को समय-समय पर सैनिटाइज कराया जाना चाहिए. पुलिस मुख्यालय के द्वारा सभी थानेदारों को निर्देश दिया गया है कि थानों में आने वाले शिकायतकर्ताओं को एक जगह बैठा कर उनकी शिकायत को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत सुना जाए. यह सुनिश्चित किया जाए कि शिकायतकर्ता थानों में आने पर इधर-उधर नहीं घूमे. थानों में आने वाले शिकायतकर्ता के लिए मास्क और ग्लव्स पहना सुनिश्चित करें.