Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश
20-Nov-2022 12:03 PM
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातर जारी है। अपराधी दिन हो रात कभी भी अपने काले मंसूबों को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। जिसके बाद राज्य के पुलिस महकमे से लिए यह सबसे बड़ी समस्या बनती जा रही है। इसको लेकर पुलिस के वरीय पधाधिकारियों द्वारा बैठक कर रणनीति भी बनाई जा रही है , लेकिन इसके बाबजूद अपराध का मामला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में अब ताजा मामला मसौढ़ी से निकल कर सामने आ रहा है।
दरअसल, राजधानी पटना से सटे इलाके मसौढ़ी में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना मसौढ़ी अनुमंडल क्षेत्र के पिपरा थाना क्षेत्र के देहरी इलाके की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, जमीनी विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया जा रहा है।
मृतक युवक की पहचान देहरी गांव निवासी अशोक मालाकार के पुत्र बबन मालाकार के रूप में हुई है। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष थी। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पिपरा थाना की पुलिस पहुंच गई है। पुलिस बल द्वारा मामले की जांच कि जारी है। हत्या के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीण शव को उठने नहीं दे रहे हैं।