25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
09-Aug-2024 08:46 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से अपराध से जुड़ी हुई खबरें सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट मरीन ड्राइव पर जमकर दुकान में तोड़फोड़ और बबाल हुआ है। रंगदारी नही देने पर आइस्क्रीम दुकानदारों के साथ वार्ड 22 A की पार्षद सुशीला देवी के पति रणधीर उर्फ धीरू कुमार के साथ आए 25 से 30 की संख्या में असामाजिक तत्वों ने जमकर बवाल काटा है।
दरअसल, मरीन ड्राइव पर दुकानदारों का आरोप है की पार्षद पति सैकड़ों दुकानों से मोटी रकम की उगाही किया करता है। यहां कुछ दिनों पहले भी रंगदारी नहीं देने पर दुकानदारों के साथ मारपीट की घटना हुई थी जिसकी सूचना दीघा थाना को मिली। ऐसे में एक बार फिर रंगदारी मांगने आए पार्षद पति और उसके साथ दर्जनों असामाजिक तत्वों ने ने हथियार, रॉड,से दुकानदारों पर हमला कर दिया जिसमे एक दुकानदार राहुल कुमार पाठक और पुष्कर झा घायल हो गए हैं।
उधर, फिलहाल इस मामले में पुलिस ने घटना में शामिल रंगदारी मांगने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में तहकीकात जारी है। दुकानदार ने कहा है कि विगत कई महीनो से रोजाना 700 रुपए रंगदारी डर से दिया करता था। गुरुवार को किसी बात को लेकर हुए अनबन में दुकानदार पर रंगदारी वसूलने वाले लोगों ने हमला कर दिया जिसमे एक युवक घायल हो गया जिसका इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।