चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
16-Mar-2020 12:44 PM
PATNA : बिहार में महागठबंधन के अंदर सिरफुटौव्वल जारी है। कांग्रेस और आरएलएसपी के बाद अब हम प्रमुख जीतन राम मांझी ने भी आरजेडी पर आंखें तरेरी हैं। उन्होनें साफ कह दिया है कि महागठबंधन की सभी पार्टियां मार्च तक इंतजार कर रही है अगर इस दौरान आरजेडी अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ती है तो फिर सभी सहयोगी अपना-अपना निर्णय लेने को स्वतंत्र हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अब अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। उन्होनें कठोर शब्दों में आरजेडी को चेतावनी दे दी है कि जल्द कोर्डिनेशन कमिटी का गठन करें और सभी पार्टियों को साथ लेकर चलने की कोशिश करें तभी ये महागठबंधन चल पाएगा। उन्होनें आरजेडी को मार्च महीने तक अल्टीमेटम देते हुए कहा कि इस महीने के अंत तक कोई फैसला हो जाना चाहिए नहीं तो महागठबंधन की सभी पार्टियां अपना-अपना फैसला लेने को स्वतंत्र हैं। मांझी के इस ऐलान के बाद महागठबंधन की राजानिती गरम हो गयी तो सत्ता पक्ष भी इस पर तंज कसने से बाज नहीं आ रहा।
आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने मांझी को उनकी हैसियत बतानी शुरू कर दी है। उन्होनें कहा कि मांझी अपनी पार्टी के अकेले विधायक हैं और लालू जी की कृपा से उनके बेटे संतोष मांझी को एमएलसी बनाया गया फिर भी अगर वे बड़े भाई की भूमिका निभाना चाहते हैं तो वे स्वतंत्र हैं। आरजेडी को बड़े भाई की भूमिका निभाना का कोई शौक नहीं है। आरजेडी ने कभी किसी पार्टी की अनदेखी नहीं की है।
इधर कांग्रेस नेता प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि फिलहाल अभी पार्टी के सामने राज्य सभा चुनाव और मध्य प्रदेश का संकट सामने है उससे निपटने के बाद ही बिहार के मसले पर पार्टीआलाकमान मिल बैठ पर बिहार के मसले पर फैसला लेगा कि कौन महागठबंधन का चेहरा होगा। वहीं जेडीयू नेता श्याम रजक ने पूरे मामले पर चुटकी लेते हुए कहा है कि महागठबंधन में परिवारवाद हावी है। आरजेडी धन बचाओ पार्टी है। वहां सिर फुटौव्वल या फिर पैर फुटव्वल हमें क्या लेना देना एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।
बता दें कि आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आरजेडी को आईना दिखाते हुए यहां तक कह दिया था कि वह चाहे तो यादव की राजनीति भी कर सकते हैं और कोई भी उन्हें रोक नहीं सकता। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन का चेहरा कौन होगा इसको लेकर अभी सार्वजनिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और प्रकोष्ठ के प्रमुखों के साथ बैठक के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने आरजेडी के खिलाफ काफी आक्रामक रूख दिखाया था वहीं बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने तेजस्वी यादव को चिठ्ठी लिख कर राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट को उतारने की बात याद दिलायी थी बावजूद इसके आरजेडी ने कोई तरजीह नहीं देते हुए अपना कैंडिडेट उतारा। जिसके बाद दोनों पार्टियों के बीच तल्खियां बढ़ गयी हैं।