चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
21-Mar-2021 10:18 AM
PATNA : मार्च महीने को ख़त्म होने में अब बस 10 दिन और बचे हैं लेकिन यह 10 दिन ऐसे हैं जिनमें से मात्र 5 ही दिन बैंक खुले रहेंगे. इससे एक तरफ बैंककर्मियों की तो बल्ले-बल्ले हो गई है लेकिन वहीं ग्राहकों की मुश्किलें काफी बढ़ गई है. बता दें कि 27 मार्च से 30 मार्च तक चार दिन लगातार बैंक बंद रहेंगे, जबकि 22 मार्च को बिहार दिवस की छुट्टी रहेगी.
गौरतलब है कि मार्च महीने के अंतिम दस दिनों में छुट्टियां अधिक हैं. 22 से 31 मार्च के बीच बैंक मात्र पांच ही दिन खुले रहेंगे. होली और बिहार दिवस की वजह से तीन दिन की छुट्टी है, जबकि शनिवार और रविवार के साप्ताहिक अवकाश के कारण दो दिन बैंक बंद हैं. 22 मार्च को बिहार दिवस पर छुट्टी है, 27 मार्च को महीने का चौथा शनिवार है, 28 मार्च को रविवार की छुट्टी, 29 और 30 मार्च को होली की छुट्टी है. इस तरह चार दिन लगातार बैंक बंद रहेंगे.
ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के संयुक्त महासचिव डीएन त्रिवेदी ने कहा है कि संयोग से होली और शनिवार और रविवार का साप्ताहिक अवकाश एकसाथ हो गया है. इसलिए चार दिन लगातार बैंक बंद रहेंगे. बिहार दिवस भी अवकाश रहेगा. हालांकि शनिवार एवं रविवार को एटीएम में कैश डाला जाता है क्योंकि अधिकांश एटीएम आउटसोर्सिंग के जरिए चलाए जाते हैं. इसलिए ग्राहकों को कोई परेशानी नहीं होगी. साथ ही वे नेट बैंकिंग की सेवा भी ले सकेंगे. इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है.