ब्रेकिंग न्यूज़

परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

Home / news / मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ी, आईजीआईएमएस में एडमिट कराए गए

मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ी, आईजीआईएमएस में एडमिट कराए गए

18-Aug-2022 07:21 AM

PATNA : दो दिन पहले एक बार फिर से बिहार सरकार के मंत्री पद की शपथ लेने वाले विजेंद्र प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई है। विजेंद्र प्रसाद यादव नीतीश कैबिनेट की सबसे सीनियर मंत्री हैं। विजेंद्र प्रसाद यादव राज्य के ऊर्जा, योजना एवं विकास विभाग के मंत्री हैं। विजेंद्र प्रसाद की तबीयत बीते तीन-चार दिनों से खराब चल रही थी। 



खराब तबीयत के दौरान वह जांच के लिए बुधवार को अस्पताल पहुंचे थे। पटना के आईजीआईएमएस पहुंचे मंत्री को एडमिट कर लिया गया है। डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की है। उनके स्वास्थ्य की निगरानी के लिए डॉक्टरों ने अस्पताल में ही भर्ती कर लिया ताकि उनकी निगरानी की जा सके।



ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव आईजीआईएमएस के आईसीयू में एडमिट हैं। उन्हें सांस की तकलीफ है और वे इसकी जांच कराने वह आईजीएमएस पहुंचे थे। अस्पताल अधीक्षक डॉ मनीष मंडल के मुताबिक एक महीने पहले ऊर्जा मंत्री कोरोना संक्रमित हुए थे। पिछले 4 दिनों से उन्हें खांसी और सीने में हल्की दर्द की शिकायत थी। वे कोरोना का साइड इफेक्ट समझ अपनी जांच कराने आईजीआईएमस पहुंचे थे। जांच में पाया गया कि उनकी बाई तरफ का हार्ट कम काम कर रहा था। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। उनकी तबीयत जानने  डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी अस्पताल पहुंचे थे।