ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

मंत्री तेजप्रताप यादव को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, जानिए.. क्या है पूरा मामला

16-May-2023 09:07 AM

By First Bihar

PATNA: लालू प्रसाद के बड़े बेटे और बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। तेजप्रताप यादव के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका वापस ले ली। हाई कोर्ट के जज जस्टिस सुनील कुमार की अदालत में इस मामले पर सुनवाई हुई।


दरअसल, पूरा मामला साल 2020 के विधानसभा चुनाव से जुड़ा है। तेजप्रताप यादव के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के बतौर विधायक निर्वाचित होने के बाद विजय कुमार यादव ने तेजप्रताप यादव के निर्वाचन को रद्द करते हुए हारे हुए जेडीयू उम्मीदवार को विजयी घोषित करने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ता विजय कुमार यादव ने तेजप्रताप यादव पर जानबूझकर नामांकन पत्र में अपनी संपत्ति की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया था।


सोमवार को हाई कोर्ट में विजय कुमार यादव की चुनाव याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान याचिकाककर्ता विजय कुमार यादव ने अपनी याचिका वापस ले ली, जिससे तेजप्रताप यादव को बड़ी राहत मिली है। तेजप्रताप यादव के वकील जगन्नाथ सिंह ने बताया कि जनप्रतिनिधि एक्ट, 1951 की धारा 100 का हवाला देते हुए याचिकाकर्ता ने तेजप्रताप यादव के निर्वाचन को अमान्य घोषित कराने के लिए याचिका दायर थी जिसे उन्होंने वापस ले लिया है।