ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिस चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / मंत्री नीरज बबलू ने लगा दी थानेदार की क्लास, बोले.. मनमानी करियेगा तो...

मंत्री नीरज बबलू ने लगा दी थानेदार की क्लास, बोले.. मनमानी करियेगा तो आप पर भी केस करवा देंगे

05-Aug-2021 07:59 AM

By SANT SAROJ

SUPAUL : सुपौल दौरे पर आए बिहार सरकार के मंत्री नीरज बबलू ने एक थानेदार की जमकर क्लास लगा दी है। दरअसल मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू सुपौल दौरे पर थे, इसी दौरान स्थानीय लोग लगातार अपनी समस्याओं को लेकर उनसे मुलाकात कर रहे थे। सुपौल के बीरपुर से बड़ी तादाद में किसानों ने पुलिस पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए उनका ट्रैक्टर जब्त करने की शिकायत की। इन किसानों का कहना था कि वह अपने खेत से बालू निकालते हैं तो पुलिस परेशान करती है और उनका ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया है। इस मामले में मंत्री नीरज बबलू ने तत्काल बीरपुर थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल से जवाब तलब किया। मंत्री के सामने बैठे थानेदार जब ट्रैक्टर जब्त करने के लिए खनन विभाग के नियमों का हवाला देने लगे तो मंत्री ने दो टूक कह दिया कि नियमों का पालन नहीं करिएगा तो आपके ऊपर भी केस हो जाएगा। 




यह पूरा मामला कुसहा त्रासदी के बाद सुपौल के वीरपुर इलाके में किसानों के खेत में बालू जमा हो जाने से जुड़ा हुआ है। कुसहा त्रासदी के बाद किसानों के खेत में 5 से 6 फीट तक बालू इकट्ठा हो गया। जिसके बाद खेती करना संभव नहीं है। किसान अब उस बालू को निकाल कर बेचते हैं। पुलिस ने इसी दौरान कार्रवाई करते हुए कई किसानों के ट्रैक्टर जब्त कर लिए। वीरपुर थानेदार का कहना है कि खनन विभाग यह निर्देश दे रहा है कि 3 फीट से ज्यादा अगर कटाई की गई तो यह नियमों के विरुद्ध है हालांकि मंत्री नीरज कुमार बबलू यह कहते रहे कि अपने खेत से बालू निकालने में कोई कैसे रोक सकता है। नीरज बबलू के मुताबिक खेतों में जमा बालू को निकालने के लिए सरकार ने नीति बनाई। कुसहा त्रासदी के बाद उस इलाके में खेती करना मुश्किल है।


मंत्री जी के सामने थानेदार ने यह भी कहा कि बालू के मामले में पुलिस वालों पर जैसे कार्रवाई हो रही है उसके कारण उन्होंने किसानों के ऊपर खनन विभाग के मुताबिक एक्शन लिया। हालांकि थानेदार के इस जवाब से मंत्री जी संतुष्ट नहीं दिखे और उन्होंने यहां तक कह डाला कि अगर आप मनमानी करेंगे तो आपके ऊपर भी केस हो जाएगा। मंत्री और थानेदार के बीच जिस वक्त यह बातचीत हो रही थी वहां सैकड़ों की तादाद में स्थानीय किसान मौजूद थे। मंत्री जी से फटकार मिलने के बाद थानेदार भी चुप हो गए।