ब्रेकिंग न्यूज़

कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक

Home / news / मंत्री मुकेश सहनी ने रामविलास पासवान को दी श्रद्धांजलि, बोले- राजनीतिज्ञों के लिए...

मंत्री मुकेश सहनी ने रामविलास पासवान को दी श्रद्धांजलि, बोले- राजनीतिज्ञों के लिए प्रेरणास्रोत हैं रामविलास

05-Jul-2021 05:52 PM

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती पर बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी ने उन्हें याद किया. वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि राम विलास पासवान जी सभी राजनीतिज्ञों के लिए प्रेरणास्रोत हैं.


दिवंगत राजनेता रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि रामविलास पासवान जी का संपूर्ण राजनीतिक जीवन समाज के सभी पिछड़े वर्गो, दलितों और अल्पसंख्यकों के विकास के प्रति समर्पित रहा. उन्होंने दलित सेना की स्थापना कर, आजीवन उनके हक के लिए  लड़ाई लड़ी.


सहनी ने आगे कहा कि भारतीय राजनीति मेंराम विलास पासवान का नाम स्वर्णाक्षरों से लिखा जायेगा. आपको बता दें कि आज ही के दिन 5 जुलाई 1946 को बिहार राजनीति के दिग्गज नेता रामविलास पासवान का जन्म हुआ था. 78 साल की उम्र में 8 दिसंबर 2020 को कोरोना काल के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली.