चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
05-Mar-2021 03:53 PM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद मंत्री मुकेश सहनी जैसे ही विधान परिषद में पहुंचे वैसे ही विपक्ष ने एक बार फिर हंगामा खड़ा कर दिया. मंत्री मुकेश सहनी के भाई को सरकारी कार्यक्रम में वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने के मामले पर परिषद के अंदर विपक्ष ने आज तीसरी बार हंगामा किया है. इस वक्त की बड़ी खबर विधान परिषद से सामने आ रही है, जहां मंत्री मुकेश सैनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर एक बार फिर आरजेडी ने जोरदार हंगामा किया है.
खास बात यह है कि सदन में मुकेश सहनी को लेकर आज जब दो दफे जब पहले हंगामा हुआ तो सत्ता पक्ष बिल्कुल शांत था. लेकिन नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद सहनी जैसे ही सदन में पहुंचे, वैसे ही विपक्ष के हंगामे के बाद सत्ता पक्ष भी आक्रामक मूड में आ गया है सत्तापक्ष पूरी तरह मंत्री मुकेश सहनी के बचाव में उतर गया है सदन में विपक्ष का हंगामा देखकर सत्ता पक्ष के विधान पार्षद भी उठ खड़े हुए.
पूर्व मंत्री नीरज कुमार विपक्ष के हंगामे पर आपत्ति जताते हुए कहा कि आखिर सभापति के आदेश के बाद भी विपक्ष सदन में कैसे हंगामा कर सकता है. उधर बीजेपी एमएलसी रजनीश कुमार ने भी विपक्ष के रवैए पर कड़ी आपत्ति जताई. बीजेपी एमएलसी दिलीप जायसवाल ने तो यहां तक कह दिया कि मंत्री मुकेश सहनी के ऊपर लग रहे सभी आरोप बेबुनियाद हैं. जायसवाल ने कहा कि वह इस मामले को साबित कर देंगे. हालांकि मंत्री मुकेश सहनी के भाई का सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने का वीडियो सबके सामने है.
शुक्रवार को समाचार पत्रों में भी यह खबर प्रमुखता के साथ छपी है, जिसके बाद दिनभर सदन में इस मामले पर हंगामा होता रहा. नीतीश से मुलाकात के बाद मंत्री मुकेश सहनी के बचाव में सत्ता पक्ष का उतरना इस बात का संकेत माना जा सकता है कि सरकार इस मामले पर विपक्ष के सामने झुकने को तैयार नहीं है.