पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत
05-Jul-2021 04:55 PM
PATNA : बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी इन दिनों सुर्खियों में हैं. मदन सहनी ने जिस तरह इस्तीफे की पेशकश की और अफसरशाही का आरोप लगाया, उसके बाद हर तरफ उनकी चर्चा है. ऐसे में किसी ने मंत्री जी का फेक टि्वटर अकाउंट बना डाला है. अब आलम यह है कि मंत्री जी के इस फेक ट्विटर आईडी पर तरह तरह के पोस्ट आ रहे हैं और लोग इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं.
माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट ट्विटर पर बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी का फेक अकाउंट बनाया गया है, जिसका यूजर नेम @imadansahni है. इस अकाउंट से ताबड़तोड़ ट्वीट किये जा रहे हैं. एक ट्वीट में उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तस्वीर ट्वीट की गई है, जिसमें लिखा गया है कि "देवभूमि उत्तराखंड का विकास अब होगा दारू के साथ! नए मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण से पहले ही जश्न मना लिया था क्या?"

पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिवंगत नेता रामविलास पासवान की जयंती पर भी उन्हें बधाई दी गई है. ट्वीट कर लिखा गया है कि "स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के जयंती पर सादर श्रद्धांजलि। कितना सुखद संयोग है कि राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना और रामविलास पासवान जी का जन्म एक ही तारीख को हुआ था। काश! आज रामविलास पासवान जी हम सबों के बीच होते तो कितना अच्छा होता।"
बिहार में टीका का टोटका जारी,राज्य के आठ जिलों में टीका समाप्त ,राज्य सरकार ने लिया फैसला अब बिहार में चार दिन ही लगेगा टीका सोमवार ,मंगलवार,गुरुवार और शुक्रवार को ही लगेगा टीका
— MADAN SAHNI (@imadansahni) July 5, 2021
इस फेक अकाउंट की बदौलत मीडिया में कोई भी भ्रामक खबर न फैले. इसको लेकर मंत्री मदन सहनी ने खुद इसका खंडन किया है. उन्होंने बताया कि यह किसी व्यक्ति की सोची समझी साजिश है. जो उनके नाम और पदनाम का दुरूपयोग कर रहे हैं. इस एके अकाउंट के जरिये, गलत-गलत भ्रामक पोस्ट किये जा रहे हैं.