ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज

Home / news / लॉकडाउन में मंत्री के पीए के घऱ मछली पार्टी करने वाले डीएसपी निलंबन...

लॉकडाउन में मंत्री के पीए के घऱ मछली पार्टी करने वाले डीएसपी निलंबन मुक्त किये गये, पुलिस मुख्यालय ने निकाला आदेश

29-Jun-2021 07:12 AM

PATNA : कोरोना की पहली लहर के दौरान लॉकडाउन का उल्लंघन कर तत्कालीन मंत्री के पीए के घर मछली पार्टी करने वाले डीएसपी को पुलिस मुख्यालय ने राहत दी है. उन्हें निलंबन से मुक्त कर दिया गया है. फिलहाल उन्हें पुलिस मुख्लालय में योगदान देने को कहा गया है. 

जहानाबाद में मंत्री के पीए के घर हुई थी मछली पार्टी

मामला पिछले साल जहानाबाद जिले का है. जहानाबाद मैं तैनात डीएसपी प्रशांत भूषण श्रीवास्तव एक मंत्री के पीए के घऱ हुए मछली पार्टी में शामिल हुए थे. जबकि उस समय सूबे में कोरोना की पहली लहर को लेकर लॉकडाउन चल रहा था. लेकिन मंत्री के पीए के घर जमकर जश्न हुआ औऱ उसमें डीएसपी प्रशांत भूषण श्रीवास्ताव भी शामिल हुए. इस वाकये का वीडियो सामने आया. सरकार लोगों से लॉकडाउन का सख्ती से पालन कपने को कह रही थी औऱ डीएसपी मछली पार्टी कर रहे थे. फजीहत के बाद डीएसपी को सस्पेंड कर दिया गया था. 

सरकार ने डीएसपी प्रशांत भूषण श्रीवास्तव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की थी. प्राथमिकी तौर पर उन्हें दोषी पाये जाने के बाद सस्पेंड किया गया था. लेकिन उनके खिलाफ जांच कर रही पुलिस मुख्यालय की अनुशासनिक प्राधिकार ने उन्हें फिलहाल निलंबन से मुक्त करने की अनुशंसा की है. पुलिस मुख्लायल .से मिली अनुशंसा के आलोक में गृह विभाग ने डीएसपी को निलंबन से मुक्त कर दिया है. उन्हें फिलहाल वेटिंग फॉर पोस्टिंग में रखकर पुलिस मुख्लायल में योगदान देने को कहा गया है.