ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / गिरिराज सिंह को हवावाज बताने वाले रेलवे अधिकारी का ट्रांसफर, फजीहत के बाद...

गिरिराज सिंह को हवावाज बताने वाले रेलवे अधिकारी का ट्रांसफर, फजीहत के बाद रेल मंत्री ने उठाया कदम

31-Mar-2021 08:42 PM

PATNA : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ साथ बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा की भी हैसियत बताने वाले रेलवे अधिकारी पर गाज गिर गयी है. सरकार की भारी फजीहत के बाद रेल मंत्री के आदेश पर अधिकारी अरविन्द रजक का तबादला कर दिया गया है. पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर में तैनात अरविंद रजक को दक्षिण पश्चिम रेलवे में भेज दिया है. इस रेलवे का हेडक्वार्टर कर्नाटक के हुबली में है.


रेलवे अधिकारी का ऑडियो हुआ था वायरल
दरअसल लखीसराय जिले के बड़हिया निवासी मनोरंजन सिंह ने पूर्व मध्य रेलवे के चीफ ट्रैफिक प्लानिंग मैनेजर(CPTM) अरविंद रजक को बड़हिया रेलवे स्टेशन पर गाड़ियों के ठहराव को लेकर टेलीफोन कॉल किया था. बेलगाम हो गये रेलवे अधिकारी ने टेलीफोन कॉल पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की ही हैसियत बतानी शुरू कर दी. अरविंद रजक ने फोन कॉल पर मंत्री गिरिराज सिंह को ही नहीं बल्कि पूरे बड़हिया के लोगों को ही हवावाज बताना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि 90 परसेंट बड़हिया के लोग हवावाज ही है.


रेलवे के अधिकारी अरविंद रजक ने फोन पर कहा
“हकीकत बात ये है कि आपके मंत्री गिरिराज सिंह का वहां रेलवे मिनिस्टर के सामने घिग्गी नहीं खुलता है. झूठो फांय फांय करते हैं. ठीक है, यहां फांय फांय करते हैं.”


रेलवे अधिकारी के इतना बोलने के बाद फोन करने वाले मनोरंजन सिंह ने एतराज जताना शुरू कर दिया. लंबे फोन कॉल की पूरी रिकार्डिंग फर्स्ट बिहार के पास है. मनोरंजन सिंह ने ये भी कहा कि गिरिराज सिंह उनके गांव के चाचा लगते हैं औऱ अपने चाचा की बेइज्जती वे बर्दाश्त नहीं करेंगे. मनोरंजन सिंह के एतराज जताने के बाद रेलवे अधिकारी को अपनी भाषा बदलनी पड़ी लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.




एक्शन में आया रेलवे मंत्रालय
रेलवे के एक जूनियर अधिकारी द्वारा केंद्रीय मंत्री को हवावाज, फांय फांय करने वाला बताये जाने का ऑडियो वायरल होने के बाद रेलवे मंत्री पीयूष गोयल एक्शन में आये. शाम होते-होते अधिकारी अरविंद रजक का ट्रांसफर पूर्व मध्य रेलवे से कर्नाटक के हुबली में दक्षिण पश्चिम रेलवे में कर दिया गया. 


बता दें कि अरविंद रजक भारतीय रेल यातायात सेवा के 1995 बैच के अधिकारी हैं. पिछले 26 सालों से वे पूर्व मध्य रेलवे में ही जमे हैं. वे पूर्व मध्य रेलवे के चीफ पीआरओ, सोनपुर मंडल के ADRM से लेकर कई पदों पर तैनात रह चुके हैं. अरविंद रजक लालू यादव के रेल मंत्री काल में बड़े पॉवरफुल माने जाते थे.