ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता की नई पहल: ‘पत्थर पर लकीर’ लक्ष्य के साथ आगे बढ़ा बिहार BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश

मांझी का छलका दर्द, बोले ... मेरे पास भी होता 50 MLA की ताकत तो बिहार को टेकुआ की तरह कर देता सीधा

मांझी का छलका दर्द, बोले ... मेरे पास भी होता 50 MLA की ताकत तो बिहार को टेकुआ की तरह कर देता सीधा

15-Apr-2023 11:17 AM

By First Bihar

NALANDA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का दर्द एकबार फिर छलका है। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा है कि वो कुछ दिन और बिहार के सीएम होते तो बिहार की तस्वीर कुछ और होती। मांझी ने कहा कि अगर हम दो साल हम और सीएम रहते तो सबको टेकुआ की तरह सीधा कर देते। उन्होंने यह बातें नालंदा में एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कही है। 


जीतन राम मांझी ने कहा - हम 19 फरवरी 2015 को रिजाइन कर दिया। अगर हमारे पास 50 एमएलए की ताकत होती तो हमें पद से हटाने की किसी की हिम्मत नहीं होती। अगर मुझे  मुख्यमंत्री के पद से नहीं हटाया जाता तो 5 साल की बात तो दूर, हम बिहार को 2 साल में ही टेकुआ (बोरियां सिलने वाली सुई) की तरह सीधा कर देते। 


दरअसल, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के संरक्षक नालंदा विधानसभा क्षेत्र के मेहुदीनगर गांव पहुंचे. यहां वह संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती समारोह में शामिल हुए थे।  इसी दौरान उन्होंने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, आज भी शेड्यूल कास्ट को आगे बढ़ाने के लिए 4 मंत्रों की जरूरत होती है। अगर उन मंत्रों पर हम काम करें तो निश्चित तौर पर हमलोगराजनीतिक, आर्थिक व सभी दृष्टिकोण से समाज को आगे बढ़ा सकेंगे। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार आरक्षण खत्म करने की दिशा में साजिश कर रही है जो सफल नहीं होगा।हमारी मांग है कि, अब  निजी सेक्टर में भी आरक्षण की व्यवस्था हो। हालांकि, इसके लिए हम लोगों को लड़ाई लड़नी होगी और हम ये लड़ाई लड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, किसी भी देश का संविधान कितना भी अच्छा हो, अगर उसे चलाने वाला सही नहीं होगा तो हालात खराब हो जाएंगे। आज संविधान चलाने वाला रेलवे, जहाज, फाइनेंसियल कंपनी, खाद्यान्न का प्राइवेटाइजेशन कर रहा है। इसमें आरक्षण नहीं है. जितने प्रतिशत आरक्षण की बात थी, उतना आरक्षण प्राइवेट सेक्टर में भी हो, तभी हम लोगों के बच्चों को नौकरी मिलेगी।