ब्रेकिंग न्यूज़

पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत

Home / news / मांझर कुंड में नहाने के दौरान दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा...

मांझर कुंड में नहाने के दौरान दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

05-Jul-2021 11:41 AM

By RANJAN

SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ रही है जहां मांझर कुंड में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गयी। मृतकों की पहचान डालमियानगर के न्यू सिंघौली निवासी सद्दाम अंसारी और अमन पांडेय के रूप में हुई है। दरिगांव थाना क्षेत्र में हुई इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


रोहतास के दरिगांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी। जब कैमूर पहाड़ी स्थित मांझर कुंड में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि डालमियानगर थाना क्षेत्र के न्यू सिंघौली के रहने वाले 24 वर्षीय सद्दाम अंसारी और 22 वर्षीय अमन पांडेय झरना के तेज बहाव में बह गए और गहरे कुंड में चले गए। काफी मशक्कत के बाद दोनों का शव बरामद किया गया।


बताया जाता है कि पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण अचानक पानी का बहाव तेज हो गया है। जिसे लोग समझ नहीं सके तथा झरना में नहा रहे कई लोग फस गए लेकिन किसी तरह सभी निकल गए। वही  दो युवक नहाने के दौरान ही पहाड़ों से बहते हुए गहरे कुंड में चले गए। काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव को बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।