ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”

Home / news / पटना सिटी के कोविड अस्पताल पहुंच मंगल पांडेय मरीजों से मिले, बोले.. लैब...

पटना सिटी के कोविड अस्पताल पहुंच मंगल पांडेय मरीजों से मिले, बोले.. लैब टेक्नीशियन की हड़ताल टालने के प्रयास जारी

31-Jul-2020 12:53 PM

By Badal

PATNA : बिहार में अनकंट्रोल्ड कोरोना को देखते हुए अब सरकार अपनी सक्रियता बढ़ा रही है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे लगातार कोविड अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री आज पटना सिटी के कंगनघाट स्थित कोविड केयर अस्पताल पहुंचे और वहां मरीजों से मुलाकात की। मंगल पांडे ने पीपीई किट पहनकर कोविड वार्ड का निरीक्षण किया।


कोविड अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मंगल पांडे ने अस्पताल में किए गए स्वास्थ्य इंतजामों पर संतोष जताया। बिहार में शनिवार से लैब टेक्नीशियनों की प्रस्तावित हड़ताल को लेकर सवाल पूछे जाने पर मंगल पांडे ने कहा कि विभाग के अधिकारी इस संबंध में बातचीत से कर रहे हैं। मंगल पांडे ने कहा कि पटना में लगातार कोरोना मरीजों के लिए इलाज की सुविधा बढ़ाई जा रही है हालांकि फिलहाल उन्होंने आईजीआईएमएस को कोविड अस्पताल बनाए जाने से इंकार कर दिया। 




मंगल पांडे ने कहा कि उन्होंने अस्पताल में कोरोना मरीजों से बातचीत की है और सबने स्वास्थ्य व्यवस्था पर संतोष जताया है।  स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बिहार में कोरोना का संक्रमण बड़ा है लेकिन स्वास्थ विभाग निरंतर इस पर काबू पाने के लिए प्रयासरत है।