ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: सिविल कोर्ट की परीक्षा देने गए दो अभ्यर्थियों को ट्रैक्टर ने कुचला, दोनों की हुई मौत बिहार में दर्दनाक हादसा: सिविल कोर्ट की परीक्षा देने गए दो अभ्यर्थियों को ट्रैक्टर ने कुचला, दोनों की हुई मौत Bihar Politics : राज्यसभा चुनाव की शोर के बीच ‘इफ्तार डिप्लोमेसी’ गरमाई, तेजस्वी–ओवैसी मुलाकात पर सबकी नजर, नीतीश और चिराग भी देंगे दावत बिहार में भीषण सड़क हादसा: दो बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल Rajya Sabha Election : “हम पांचों उम्मीदवार हैं…” राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी का बड़ा दावा, AIMIM से बातचीत को लेकर भी आया जवाब BIHAR NEWS : GNM और चिकित्सा प्रभारी ने किया अश्लील नृत्य ! गाल में गुलाल लगवाकर डांस करना पड़ा भारी, अब तो..... सिविल कोर्ट Peon भर्ती परीक्षा आज से शुरू, दो शिफ्ट में एग्जाम—एडमिट कार्ड से लेकर टाइमिंग तक पढ़ लें पूरी डिटेल Bihar News : जयमाला के बीच मातम! शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा, 2 की मौत, 15 लोग घायल Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल

बिहार : बच्चे को जन्म देने के बाद मां की हुई मृत्यु, दो जून की रोटी के लिए गुहार लगा रहे मजबूर पिता को देख भावुक हुए DM

12-Feb-2021 03:15 PM

BHABHUA: अपने दूधमुंहे बच्चे और एक चार साल की बेटी को लेकर एक पिता दो जून की रोटी का प्रबंध कराने के लिए डीएम से गुहार लगाने कलक्ट्रेट पहुंच गया. मामला भभुआ प्रखंड के भेकास गांव की है.

भेकास गांव के रहने वाले राजीव पांडेय गुरुवार को अपने दूधमुंहे बच्चे को गोद में लिए और चार साल की बेटी की उंगली थामे कलेक्ट्रेट पहुंच गए. राजीव ठीक 10 बजे से कलक्ट्रेट में पहुंच डीएम का इंतजार करने लगे. कुछ ही देर बात डीएम नवदीप शुक्ला कलक्ट्रेट पहुंच गए.  डीएम जैसे ही अपने कार्यालय के पास पहुंचे, बाहर में दूधमुंहा बच्चे एवं बेटी के साथ बैठे राजीव पांडेय पर उनकी नजर पड़ी.

डीएम ने राजीव से उनकी पहचान और यहां आने का कारण पूछा तो राजीव ने डबडबायी आंखों से डीएम को आपबीती सुनाई तो डीएम की भी आंखें भर आई. राजीव ने बताया कि वह बेहद गरीब हैं. घर में खाने के लिए अन्न का दाना तक नहीं है. कुछ समय पहले उनकी पत्नी  बच्चे को जन्म देने के बाद गुजर गई. अब वह  छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर वह बाहर जाकर मजदूरी भी नहीं कर सकता है.

राजीव ने डीएम को बताया कि उनके नाम से राशन कार्ड तक नहीं बना है. राजीव की बात सुनकर डीएम कुछ देर के लिए भावुक हो गए. डीएम ने बिना देर किए डीएसओ प्रभात कुमार झा को फोन लगाया और अपने चेम्बर में बुलाय. उन्होंने तत्काल डीएसओ को राजीव का राशन कार्ड बनाने का निर्देश दिया. डीएसओ ने भभुआ बीडीओ व एमओ को फोन कर एक सप्ताह के अंदर राजीव के नाम से राशन कार्ड बनवाकर चावल व गेहूं मुहैया कराने का निर्देश दिया. इसके बाद राजीव वहां बच्चों को लेकर वापस घर लौट गए.