ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / पटना में मैट्रिक परीक्षा रद्द होने पर भड़के छात्रों ने काटा बवाल, सेंटर...

पटना में मैट्रिक परीक्षा रद्द होने पर भड़के छात्रों ने काटा बवाल, सेंटर पर की रोड़ेबाजी

20-Feb-2021 10:35 AM

PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां सोशल साइंस की परीक्षा रद्द होने से भड़के परीक्षार्थियों ने एएन कॉलेज के पास जमकर तोड़फोड़ की है. परीक्षार्थियों ने गुस्से में जमकर रोड़ेबाजी की है. वहीं हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस स्थिति को काबू करने की कोशिश में जुटी हुई है. 


आपको बता दें कि मैट्रिक परीक्षा की पहली पाली में ली गई सोशल साइंस की परीक्षा रद्द कर दी गई है. सोशल मीडिया में सोशल साइंस का क्वेश्चन वायरल होने पर बोर्ड ने यह बड़ा फैसला लिया है. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि जमुई जिला से या पेपर लीक हुआ था, ऐसे में जमुई जिला के डीएम और एसपी को कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं.


जानकारी हो कि शुक्रवार को मैट्रिक के सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में पहली पाली में कुल 846504 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनकी परीक्षा रद्द कर दी गई है. यह परीक्षा अब अगले महीने 8 मार्च को ली जाएगी. बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक जमुई जिले में क्रम संख्या 111-0470581 सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. 


जाँच में स्पष्ट हुआ कि यह प्रश्न पत्र, जिसका क्रमांक-111-0470581 है, को जमुई जिले में भेजा गया था. जांच में यह पता चला कि क्रम संख्या 111-0470581 सामाजिक विज्ञान का प्रश्न पत्र जमुई के झाझा स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के ब्रांच में रखा गया था. शुक्रवार को परीक्षा शुरू होने से पहले ही किसी ने फोटो खींचकर व्हाट्सएप पर उसे वायरल कर दिया.


आपको बता दें कि बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बजट सत्र के दौरान मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक मामला सदन में उठाया था, जिसके बाद सरकार ने जांच के भरोसा दिया. खुद विधानसभा के अध्यक्ष ने इस पूरे मामले पर सरकार से जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया था.