ब्रेकिंग न्यूज़

WhatsApp कॉलिंग में नया अपडेट: अब हर कॉल होगी शोर-मुक्त, जानिए कैसे! बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई

Home / news / मैट्रिक की परीक्षा के दौरान छात्र की मौत, अचानक से बिगड़ी तबीयत

मैट्रिक की परीक्षा के दौरान छात्र की मौत, अचानक से बिगड़ी तबीयत

19-Feb-2021 12:45 PM

NALANDA : बिहारशरीफ के आदर्श हाई स्कूल में मैट्रिक की परीक्षा दे रहे एक छात्र की अचानक तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई. मृतक एकंगरसराय प्रखण्ड के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के राडिल गांव निवासी स्व. बढ़न सिंह का 16 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार है. वह बिहारशरीफ के खंदकपर मोहल्ला में साथियों के साथ रहक़र आदर्श उच्च विद्यालय में मैट्रिक का परीक्षा दे रहा था.


बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात से ही उसकी तबीयत खराब हो गई थी. शुक्रवार को जब वह परीक्षा देने जा रहा था उस वक्त भी वह रास्ते में बेहोश हो गया था, तो उसके साथ जा रहे दोस्तों ने उसे इलाज करने को कहा पर वह मना कर परीक्षा देने चला गया. इसी बीच परीक्षा देने के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई. स्कूल प्रशासन उसे पहले इलाज के लिए निजी क्लीनिक में ले गया. उसके बाद सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. 


सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे जहां शव को देखते ही चीख-पुकार मच गया. मृतक छात्र के दो भाई और एक बहन हैं. बड़ा भाई राहुल दिल्ली में प्राइवेट कंपनी का काम करता है. परिजनों ने बताया कि वह बहुत होनहार था.