ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Home / news / ‘डेमोक्रेसी की बाईपास सर्जरी हो गई है’ महुआ की संसद सदस्यता रद्द होने...

‘डेमोक्रेसी की बाईपास सर्जरी हो गई है’ महुआ की संसद सदस्यता रद्द होने पर भड़कीं ममता बनर्जी

08-Dec-2023 04:47 PM

By First Bihar

DESK: पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में एथिक्स कमेटी की शिफारिश को स्वीकार करते हुए लोकसभा स्पीकर ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता को रद्द कर दिया है। सदन में वोटिंग के बाद लोकसभा ने महुआ की सदस्यता रद्द करने के प्रस्ताव को पारित कर दिया। टीएमसी सांसद की सदस्यता रद्द होने के बाद पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया आई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा है कि डेमोक्रेसी की बाईपास सर्जरी हो गई है।


दरअसल, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर आरोप लगाया था कि लोकसभा में बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी की ओर से सवाल पूछने के लिए महुआ उनसे पैसे लेती हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि कि महुआ जानबूझ कर पैसे के बदले अडानी ग्रुप और पीएम मोदी को निशाना बनाती हैं। बीजेपी सांसद की शिकायत पर लोकसभा की एथिक्स कमेटी इस पूरे मामले की जांच की। एथिक्स कमेटी ने शुक्रवार को शीतकालीन सत्र के दौरान अपनी रिपोर्ट सदन में रखा।


एथिक्स कमेटी ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर लगे आरोपों को सही बताया और उनकी सदस्यता रद्द करने की शिफारिश लोकसभा स्पीकर से की। एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पर सदन में चर्चा कराई गई। एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पर चर्चा के बाद वोटिंग कराई गई। वोटिंग के बाद लोकसभा ने एथिक्स कमेटी की शिफारिश को स्वीकार करते हुए महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द कर दी। अब इसको लेकर सियासत शुरू हो गई है।


दार्जिलिंग के कर्सियांग में टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि यह गणतंत्र की हत्या है और डेमोक्रेसी की बाईपास सर्जरी हो गई है। ममता ने कहा कि "मैं आपको बता रही हूं कि महुआ परिस्थितियों की शिकार हुई हैं। मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं। हमारी पार्टी महुआ से साथ है। हमारी पार्टी INDIA गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेगी। यह लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे बीजेपी का रवैया देखकर दुख हो रहा है। महुआ को अपना रुख स्पष्ट करने की अनुमति नहीं दी, सरासर अन्याय हुआ है। महुआ इस लड़ाई को जीतेंगी और हम उसके साथ है।"