पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
12-Sep-2024 08:32 AM
By First Bihar
KATIHAR : बिहार के कटिहार से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां बारसोई प्रखंड अंतर्गत एकशल्ला गांव के लोगों को बहला फुसलाकर 60 लाख रुपये गबन मामले को लेकर बारसोई थाना परिसर में पीड़ित गांव वालों ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व महिला नेत्री जूही महबूबा ने किया। वहीं, प्रदर्शन के समर्थन में विधायक महबूब आलम भी थाना पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक आबादपुर थाना अंतर्गत ग्राम ढड्डा व धूमटोला के निवासी प्यारी खातून और उसके पति सनोवर आलम बहला फुसलाकर गांव के ही अनपढ़ महिलाओं से बैंक से लोन दिलाने के नाम पर आधार कार्ड, फोटो व अंगूठा का निशान ले लिया और ठगी की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि प्यारी खातून और उसके पति सनोवर आलम गांव की महिलाओं से लोन दिलाने के नाम पर कई कागजात लिए थे। गांव वाले अक्सर ठग करने वाले दंपत्ति से लोन की राशि दिलाने की मांग करते रहे, लेकिन अन्य कागजी प्रक्रिया की बात कह कर बीच-बीच में भी कई बार अंगूठा का निशान वे लेते रहे।
वहीं, आरोपियों ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द ही लोगों को लोन की राशि मिलेगी। इस तरह कई महीने बीत गए और अचानक बंधन बैंक शाखा मल्लिकपुर थाना आजमनगर और भारत फाइनेंस शाखा बारसोई के अधिकारियों ने लोन राशि जमा करने के लिए गांव वालों को नोटिस भेज दिया। उनके तरफ से जल्द से जल्द लोन भुगतान करने के लिए कहा गया।
उसके बाद गांव वालों ने कहा कि हमने तो लोन लिया ही नहीं है। उसके बाद बैंक के कर्मी के तरफ से उनके सारे डॉक्यूमेंट और अंगूठे के निशान दिखाए गए। इसके बाद गांव वाले सारा माजरा समझ गए. प्यारी खातून और सनोवर आलम के खिलाफ ठगी को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं, पीड़ित महिलाओं ने बैंक एवं फाइनेंस कंपनी के मैनेजर की मिलीभगत का आरोप आरोप लगाते हुए बारसोई थाने में आवेदन दिया।