ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

महिला थाने में पहुंचकर 2 फीट के युवक ने कहा- कब तक कुंवारा रहूंगा मैडम...मेरी शादी करवाओं

12-Mar-2021 12:57 PM

DESK:  महिला थाने में एक अजीबोगरीब मामला तब सामने आया जब एक युवक थाना पहुंचकर पुलिस से अपनी शादी की गुहार लगाने लगा। महिला पुलिसकर्मी से युवक कहने लगा कि उसकी हाइट 2 फीट है जिसके कारण दुल्हन नहीं मिल रही है। घरवाले भी उसकी शादी नहीं करवा रहे हैं। इसे लेकर वह काफी परेशान है। कई अधिकारियों को भी पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी गयी है लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिल पाई है। थक हारकर अब वह महिला थाने पहुंचा है। युवक ने महिला पुलिसकर्मी से कहा कि मैडम कब तक कुंवारा रहूंगा कम से कम आप ही मेरी शादी करवा दिजिए। युवक की बातों को सुन पुलिसवाले भी हैरान रह गये। 

news image


दरअसल यह मामला उत्तर प्रदेश के शामली जिले का है जहां कैराना कस्बा में रहने वाले 26 साल का मो. अजीम के हाइट काफी कम है। अजीम छह भाई बहनों में तीसरे नंबर पर है। 2 फीट की हाइट होने के कारण अजीम को दुल्हन ही नहीं मिल रही है कम कद का होने के कारण कोई लड़की उससे शादी करना भी नहीं चाहती। जिसे लेकर वह इनदिनों काफी परेशान रह रहा है। अब तक उसने कई लोगों से अपनी शादी कराने की गुहार लगा चुका है लेकिन उसकी बातों पर सभी हंसते है उसे कोई गंभीरता से नहीं लेता। जब उसकी बातों को लोग अनसुना करने लगे तब थक हारकर वह महिला थाने पहुंच गया जहां पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाने लगा।

news image


अजीम का कहना है कि उसने कई अधिकारियों को भी पत्र लिखा और  शादी कराने की अपील की लेकिन उसकी बातों को अनसुना कर दिया गया। अजीम द्वारा लिखे गये पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल है। अजीम की माने तो उसकी उम्र 26 साल है लेकिन हाइट दो फीट होने के कारण कोई शादी के लिए तैयार नहीं हो रहा है। अजीम ने थाने में कहा कि उसकी शादी रमजान से पहले करवा दी जाए लेकिन महिला थाने में भी उसकी मांग पूरी नहीं हुई। अजीम ने कहा कि वह बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है लेकिन परिवार का पेट पालने में वह सक्षम है। लड़की कैसी भी हो चलेगी लेकिन पढ़ी-लिखी जरूर होनी चाहिए। युवक की बात सुनकर पहले तो पुलिसकर्मी कुछ देर तक सन्न रह गए लेकिन बाद में युवक की परेशानी को देखकर उसकी शादी कराने का आश्वासन दिया। 


news image

अजीम ने बताया कि उसकी शादी के लिए कई रिश्ते आए लेकिन शरीर की ऊंचाई कम होने की वजह से उसका रिश्ता टूट जाता है। जिसे लेकर वह इन दिनों काफी परेशान रह रहा है। अजीम की एक और बात पर गौर किजिए उसने अपने बारे में क्या कुछ कहां..यदि उसकी शादी किसी तरह से करवा दी जाती है तो वह हनीमून मनाने के लिए गोवा, शिमला और मनाली जाएगा। अजीम ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर DM-SDM तक उसने शादी करवाने की अपील की लेकिन किसी ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। अब आखिरी आस लेकर वह कैराना कोतवाली पहुंचा था जहां पुलिस ने उसकी शादी करवाने का आश्वासन दिया। पुलिस वालों ने बताया कि जैसे ही कोई लड़की मिलेगी उसकी शादी करा दी जाएगी।