Bihar weather news : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: कभी ठंड तो कभी तेज धूप, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार.....
29-Jan-2022 08:21 PM
By AJIT
BHAGALPUR: भागलपुर में एक मनचले को छेड़खानी करने की सजा ग्रामीणों ने दी। जब ग्रामीणों को पता चला कि एक साल से युवक महिला के साथ छेड़खानी कर रहा है तो युवक को पकड़ महिला के सामने लाया गया। जिसके बाद महिला ने उसकी कलाई पर राखी बांधी। जिसके बाद युवक ने कहा कि आज से यह मेरी बहन है। अब जिन्दगी भर मैं इसकी रक्षा करूंगा।
नवगछिया पुलिस जिला के परवत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव की एक महिला के साथ साल भर से छेड़खानी कर रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर उसकी कलाई पर महिला से राखी बंधवायी। इसके बाद लड़के ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और ताउम्र महिला को बहन के रूप में देखने की बात कही।
पंचायत के सरपंच प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि बार-बार महिला छेड़खानी की शिकायत कर रही थी। जब उसे ग्रामीणों ने छेड़खानी करते पकड़ा तो फैसला लिया गया कि अगर युवक महिला को बहन मान ले और आगे से ऐसी हरकत नहीं करने का वादा करे तो इसे माफी दी जा सकती है।
युवक ने ग्रामीणों की बात मान ली तब युवक को एक मौका दिया गया। उसे चेतावनी दी गयी है कि यदि उसने पंचायत के निर्णय की अवहेलना की तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया जायेगा। ग्रामीणों की बात मानते हुए उसने महिला से राखी बंधवाई और जिन्दगी भर महिला की रक्षा करने का संकल्प लिया। युवक ने कहा कि आज से यह मेरी बहन है।