ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / महिला पुलिस के सामने महिला ने बीच सड़क पर एक युवक को पीटा,...

महिला पुलिस के सामने महिला ने बीच सड़क पर एक युवक को पीटा, हो गया वीडियो वायरल

23-Apr-2023 02:40 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित सरैयागंज टावर चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब महिला पुलिस के सामने ही महिला ने एक युवक की बीच सड़क पर जमकर धुनाई कर दी। पिटाई के कारण कुछ देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। युवक की पिटाई का वीडियो इस दौरान किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब वह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का कहना था कि जिस वक्त पिटाई हो रही थी उस समय महिला पुलिस मौजूद थी। उनके आंखों के सामने यह सब हुआ।  


युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर लोग कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पुलिस की मौजूदगी में ही किसी बात को लेकर मामला बिगड़ गया और बीच सड़क पर ही दे दनादन शुरू हो गया। और देखते ही देखते सड़क पर भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गयी। हालांकि बीच-बचाव करने आए लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।


हालांकि इस मामले को लेकर किसी ने स्थानीय पुलिस से शिकायत नहीं की है। लोगों का कहना है कि आपसी विवाद में मारपीट की घटना हुई। वही सोशल मीडिया पर कई तरह के बातें चल रही हैं। पूरे मामले पर पूछे जाने पर नगर थानेदार श्रीराम सिंह ने बताया कि पिटाई संबंधी किसी तरह की कोई भी शिकायत लेकर कोई थाने नहीं पहुंचा ना ही किसी तरह का केस दर्ज किसी ने कराया है। सूचना मिली है कि आपसी विवाद में महिला और युवक के बीच बीच सड़क पर मारपीट हुई थी। लेकिन स्थानीय स्तर पर मामले को सुलझा लिया गया है। कुछ देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी जिसे बहाल कर लिया गया है।