ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

प्यार में धोखा: बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई थी 3 बच्चों की मां, गहने-कपड़े लेकर भाग गया बेवफा प्रेमी

09-Feb-2023 05:25 PM

By First Bihar

NALANDA: नालंदा में अजब प्यार की गजब कहानी सामने आई है। यहां तीन बच्चे की मां एक शख्स के प्यार ऐसी पागल हुई कि अपना सब कुछ गवां बैठी। पति को छोड़ फरार हुई महिला जब अपने बॉयफ्रेंड के पास पहुंची तो प्रेमी ने महिला के सारे गहने और कपड़े छीन लिए और मौके से फरार हो गया। महिला ने अपने कीमती गहने तो गंवाए ही, उसे न तो प्रेमी का प्यार मिला और ना पति ही रखने को तैयार है। मामला नालंदा थाना क्षेत्र के सोभा बिगहा गांव की है।


दरअसल, नालंदा निवासी विजय चौधरी की बेटी ज्योति की शादी पांच साल पहले पटना के मेयूडा गांव निवासी जितेंद्र कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद ज्योति ने तीन बच्चों को जन्म दिया और सबकुछ ठीक चल रहा था। इसी बीच उसी गांव के रहने वाले युवक से ज्योति की नजदीकियां बढ़ने लगी। ज्योति पर प्यार का ऐसा नशा चढ़ा कि अपने तीन बच्चों को साथ लेकर वह घर से फरार हो गई। 


ज्योति ने बताया कि उसके ससुराल के ही एक लड़का इसे बहला फुसलाकर अपने साथ चलने को कह रहा था, जब उसने इनकार कर दिया तो इसके पति और पिता को जान मारने की धमकी देने लगा। उसके बाद यह अपने तीनो बच्चे के साथ बिहारशरीफ पहुंची और उसके साथ गुड़गांव चली गई। युवक ने ज्योति के जेवर और कपड़े अपने कब्जे में ले लिए और पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलते ही वहां से फरार हो गया। ज्योति को तो पुलिस बरामद कर नालंदा ले आई है लेकिन उसका पति जितेंद्र अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं है।