ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन

बिहार: महिला की नाइटी पहनकर एक शख्स दे रहा चोरी की घटना को अंजाम, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

बिहार: महिला की नाइटी पहनकर एक शख्स दे रहा चोरी की घटना को अंजाम, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

14-Dec-2021 06:33 PM

MUNGER: महिला की नाइटी पहनकर चोरी करने का मामला मुंगेर में सामने आया है। चोरी की घटनाओं से इलाके के लोग काफी परेशान हैं। जब पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी की जांच की तब पता चला की महिला की नाइटी पहनकर कोई व्यक्ति चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है। फिलहाल चोरी करने वाले इस शख्स की तलाश में पुलिस जुट गयी है।


मुंगेर के जमालपुर के फरीदपुर में चोरी की घटनाएं बढ़ गयी है। चोरी की घटना को अंजाम देने वाले इस नए गैंग को लोग नाइटी वाला चोर गिरोह नाम से जान रहे हैं। आखिर इसे नाइटी वाला गिरोह लोग क्यों कर रहे है इसे जानने के लिए हम दो दिन पहले हुई चोरी की घटना के बारे में बात करते हैं। दरअसल 12 दिसंबर को आर्मी रिटायर कैंटिन के मालिक रुपेश कुमार की दुकान में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।


इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गयी थी। पीड़ित ने बताया था कि 35 हजार कैश सहित दुकान के अंदर रखे कई कीमती समानों की चोरी हुई है। पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की तो नजर पास लगे सीसीटीवी पर पड़ी। जिसके बाद सीसीटीवी के फूटेज को खंगाला गया। चोरी के दौरान सीसीटीवी में चोर की करतूत कैद हो गयी थी। जिसमें चोर महिला की नाइटी पहनकर चोरी करने आया था। 


चोर को नाइटी में देख पुलिस भी हैरान रह गयी। सीसीटीवी के आधार पर चोर की पहचान करने में पुलिस जुट गयी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही नाइटी वाला चोर पकड़ा जाएगा। इलाके के लोग भी महिला के ड्रेस में चोरी करने की घटना से हैरान हैं। लोगों का कहना है कि ऐसा चोर पहली बार देखे हैं जो नाइटी पहनकर चोरी करता है। कुछ लोग तो चोर को साइको बता रहे हैं। इस चोर को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है। यह चोर पुलिस के लिए भी सरदर्द बना हुआ है। फिलहाल इसकी गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है।