Bihar Budget Session : वित्त मंत्री विजेंद्र यादव थोड़ी देर में पेश करेंगे आम बजट, लाल सूटकेस लेकर पहुंचे सदन Patna News: पटना में स्नातक पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड व कैडर गठन की उठी मांग Patna News: पटना में स्नातक पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड व कैडर गठन की उठी मांग Patna bullet train : वाराणसी से पटना का सफर सिर्फ 1 घंटे में! बिहार को पहली बुलेट ट्रेन की सौगात, सिलीगुड़ी तक चलेगी Bihar News: बिहार पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, नदी में छलांग लगाने जा रही महिला और उसके बच्चे की बचाई जान Patna traffic : पटना में जाम से मिलेगी राहत: ट्रैफिक पुलिस का नया मास्टरप्लान, यू-टर्न और कट होंगे बंद Bihar doctor salary hike : बिहार में डॉक्टरों का वेतन बढ़ा, रिमोट इलाकों में काम करने वालों को भी बढ़ेगा प्रोत्साहन राशि Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Legislative Council : बिहार विधान परिषद में स्वास्थ्य विभाग की बदहाली पर विपक्ष ने उठाया सवाल, कहा- आँख के इलाज के लिए जाता होता है दिल्ली, मंत्री का जवाब - आप खुद इलाज करवाने के लिए मुझसे करवाते हैं पैरवी
13-Aug-2024 07:19 AM
By First Bihar
DELHI: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बीते 9 अगस्त को सरकारी अस्पताल से महिला ट्रेनी डॉक्टर का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है हालांकि इस मामले ने तूल पकड़ लिया है और देशभर के डॉक्टरों ने देशव्यापी हड़ताल का एलान कर दिया है। देश के अनेकों अस्पतालों में आज भी ओपीडी सेवा बंद रहेगी।
ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप के बाद हुई हत्या को लेकर पूरे देश मे डॉक्टर आंदोलन कर रहे हैं और डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग सरकार से कर रहे हैं। इस घटना के बाद डॉक्टरों का गुस्सा फूट पड़ा है और पूरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने आज यानी 13 अगस्त को देशभर में ओपीडी सेवा बंद करने का एलान कर दिया है।
आईएमए ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखा है और अपनी तीन मांगों को केंद्र सरकार के समक्ष रखा है। जिसमें बताया गया है कि पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार से उनकी तीन मांगें हैं। जिसमें मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए, किन वजहों से अपराध की घटना को अंजाम दिया गया उसकी विस्तृत जांच हो और कार्यस्थल पर डॉक्टरों खासकर महिला डॉक्टर्स की सुरक्षा के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं।
डॉक्टरों के आंदोलन का असर पश्चिम बंगाल के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में सुबह 9 बजे से बीएमसी द्वारा बंद का आह्वान किया गया है। महाराष्ट्र के सभी डॉक्टर सुबह 9 बजे से हड़ताल पर रहेंगे। डॉक्टरों के आंदोलन का असर बिहार और झारखंड में भी स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा है। सोमवार को राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया और एक्शन की मांग की है।