ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा

Home / news / 'महात्मा गांधी शिक्षा सम्मान' से सम्मानित होंगे शिक्षाविद डॉ. कन्हैया सिंह

'महात्मा गांधी शिक्षा सम्मान' से सम्मानित होंगे शिक्षाविद डॉ. कन्हैया सिंह

05-Jul-2022 07:19 PM

PATNA: जदयू के पूर्व महासचिव सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ, शिक्षाविद डॉ. कन्हैया सिंह को एनआरआई वेलफेयर सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा 30 सितंबर 2022 को लंदन में आयोजित भव्य समारोह में  "महात्मा गांधी शिक्षा सम्मान" से सम्मानित किया जाएगा।


विगत 26 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डॉ. कन्हैया सिंह को "महात्मा गांधी शिक्षा सम्मान" से सम्मानित किया जाएगा। डॉ.कन्हैया सिंह के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि आज उनके अनेक विद्यार्थी उच्च पदों पर आसीन होकर राष्ट्र सेवा में लगे हुए हैं और राष्ट्र निर्माण में अपनी महती भूमिका का निर्वहन कर रहा है। 


जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रहने के दौरान डॉ कन्हैया सिंह ने सैकड़ों की संख्या में सरकारी  सेवा से सेवानिवृत शिक्षकों व कोचिंग संस्थान के शिक्षकों को संगठन से जोड़कर उन्हें सम्मान दिया तथा जदयू के संगठन को शिक्षकों के बीच ले जाकर स्थापित किया। इससे डॉक्टर सिंह बिहार राज्य के हर जिले में शिक्षकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।