ब्रेकिंग न्यूज़

घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड

Home / news / केके पाठक गये तो शिक्षकों को राहत मिली: स्कूल जाना पड़ेगा लेकिन नये...

केके पाठक गये तो शिक्षकों को राहत मिली: स्कूल जाना पड़ेगा लेकिन नये अपर मुख्य सचिव ने टाइमिंग बदला

03-Jun-2024 08:38 PM

By First Bihar

PATNA: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के लंबी छुट्टी पर जाने के बाद राहत की सांस ले रहे सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए बुरी खबर है. गर्मी के कारण स्कूल बंद है लेकिन शिक्षकों को ड्यूटी पर आना होगा. शिक्षा विभाग में तैनात किये गये नये अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने आज शिक्षकों को लेकर दिशा निर्देश जारी किये हैं. 


शिक्षकों के स्कूल जाने का टाइम बदलेगा

शिक्षा विभाग में तैनात किये गये नये अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने सोमवार की शाम विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक की. इसमें स्कूल के बंद रहने के बावजूद शिक्षकों के ड्यूटी पर आने के केके पाठक के आदेश पर चर्चा की गयी. बता दें कि राज्य सरकार ने 8 जून तक स्कूल बंद करने का आदेश दिया था. लेकिन केके पाठक ने आदेश जारी कर रखा था कि स्कूल केवल छात्रों के लिए बंद रहेगा, शिक्षकों को उसी समय पर स्कूल आना होगा जैसे पहले आ रहे थे. 


एस. सिद्धार्थ ने आज सारे जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया कि वे शिक्षकों के लिए स्कूल आने और जाने की टाइमिंग को बदलें. जिला शिक्षा पदाधिकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के काम के आधार पर उनके स्कूल आने-जाने का समय तय करें. लेकिन शिक्षकों को स्कूल आना पड़ेगा और प्रशासनिक कार्य करना पड़ेगा. 


शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने आदेश जारी किया है कि 8 जून तक गर्मी के कारण छात्रों के लिए स्कूल बंद रहने के दौरान शिक्षक छात्रों के  मासिक मूल्यांकन की कॉपियों की जाँच करेंगे. इस दौरान वे  वार्षिक परीक्षा-2024 में क्लास 5 और 8 में फेल हुए बच्चों की पुनः परीक्षा लेकर उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करेंगे. इसके साथ ही वे वार्षिक परीक्षा-2024 में क्लास 9 और 11 के फेल बच्चों की पुनः परीक्षा के उपरांत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे. शिक्षकों को  मिशन दक्ष के बच्चों की ली गयी परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी करना होगा. 


अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने कहा है कि सारे स्कूलों को 8 जून, 2024 तक इन सारे काम को पूरा कर विभाग को जानकारी देनी होगी. वहीं शिक्षकों को स्कूल में नामांकन लेने वाले बच्चों का आधार नंबर के साथ ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर विवरण डालना होगा. उन्हें क्लास 9  में बच्चों का नामांकन भी करना होगा.  शिक्षक स्कूलों में कराये जा रहे निर्माण कार्य, मरम्मति और रंग-रोगन जैसे काम की भी निगरानी करेंगे. 


वैसे कुल मिलाकर कहें तो शिक्षकों के लिए राहत की खबर ये है कि उनके स्कूल आने-जाने की टाइमिंग बदल गयी है. 3 महीने पहले खुद मुख्यमंत्री ने ये कहा था कि शिक्षकों को क्लास शुरू से 15 मिनट पहले स्कूल आना होगा और क्लास खत्म होने के 15 मिनट बाद वे जा सकते हैं. लेकिन केके पाठक ने मुख्यमंत्री का आदेश मानने से इंकार कर दिया था. उन्होंने स्कूलों मे क्लास शुरू होने से एक घंटे पहले शिक्षकों को स्कूल आने और क्लास खत्म होने के एक घंटे बाद स्कूल से जाने का आदेश जारी कर रखा था. 


गर्मी के कारण स्कूल बंद होने के बावजूद शिक्षकों को इसी टाइमिंग के मुताबिक स्कूल आने और जाने का आदेश जारी किया गया था. अब शिक्षा विभाग का कार्यभार संभालने वाले अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने शिक्षकों के स्कूल आने-जाने का टाइम तय करने का जिम्मा जिला शिक्षा पदाधिकारियों के जिम्मे छोड़ दिया है. ऐसे में शिक्षकों को बड़ी राहत मिल सकती है.