सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
01-Apr-2022 03:52 PM
GOPALGANJ : महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री औरअब्दुल रहीम सिद्दीकी मेमोरियल ट्रस्ट के ट्रस्टी बाबा सिद्दीकी ने आज गोपालगंज स्थित जनेक्स क्रिकेट एकेडमी के बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान बाबा सिद्दीकी जिले के अन्य खिलाड़ियों से भी मिले। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे करीब दो सौ बच्चों के लिए शिक्षण संस्थान का शुभारंभ किया और बच्चों के हर संभव मदद करने की बात कही।
इस अवसर पर उन्होने कहा कि बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, सिर्फ उसे निखारने की जरुरत है।बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर के अभाव के कारण यहां के प्रतिभाशाली लोग गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी के बावजूद आज जिले के कुछ खिलाड़ी आईपीएल खेल रहें हैं जो खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि गोपालगंज से उनका पुराना नाता रहा है और यहां की मिट्टी उन्हें यहां खींच लाती है।
बाबा सिद्दीकी ने बताया कि गोपालगंज में उन्होंने 200 बच्चों के संस्थान का शुभारंभ किया और यहां के खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि बिहार की प्रतिभा को निखारने के लिए जोनल क्रिकेट का आयोजन ट्रस्ट के माध्यम से किया जाएगा ताकि यहां की प्रतिभा को एक मंच मिल सके। इस दौरान उन्होंनेशताक्षी निःशुल्क बाल विद्या पीठ का दौरा कर वहां के बच्चों की मदद करने की बात कही।
इस दौरान बाबा सिद्दीकी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सराहना करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव बिहार की उम्मीद हैं। बाबा सिद्दीकी ने अपने इस दौरे को सामाजिक दौरा बताया और कहा कि बिहार में अभी बहुत काम करने की जरूरत है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस बिहार में एक बार फिर से मजबूत होगी, उतार-चढ़ाव जीवन का हिस्सा है। बाबा सिद्दीकी शुक्रवार को अब्दुल रहीम सिद्दीकी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा प्रतियोगिता परीक्षाओं में बैठने के इक्छुक 200 बच्चों के लिए एक शिक्षण संस्थान का शुभारंभ करने गोपालगंजपहुंचे थे।