मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
05-Apr-2021 02:52 PM
MUMBAI : इस वक्त एक बड़ी खबर महाराष्ट्र से सामने आ रही है. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इस्तीफा दे दिया है. गृह मंत्री अनिल देशमुख ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अपना इस्तीफा देने का फैसला किया है. थोड़ी देर में वह उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप देंगे. आज ही बंबई हाईकोर्ट ने अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए थे.
सोमवार वकील जयश्री पाटिल की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है, जिससे अब महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही थीं. कोर्ट के फैसले से बीजेपी को महाराष्ट्र सरकार और अनिल देशमुख पर हमलावर होने का मौका मिल गया. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग की थी.
इससे पहले सोमवार सुबह बॉम्बे उच्च न्यायालय ने राज्य के गृह मंत्री के खिलाफ सीबीआई को प्राथमिक जांच करने का आदेश दिया था. मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर की ओर से उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों की तत्काल प्राथमिक जांच शुरू करने का आदेश हाई कोर्ट ने दिया था. कोर्ट की ओर से जांच एजेंसी को इस पूरी प्रक्रिया के लिए 15 दिनों का वक्त दिया गया है. अधिवक्ता जयश्री पाटिल की ओर से दायर याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह आदेश दिया है. इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा है कि अनिल देशमुख राज्य के होम मिनिस्टर हैं. ऐसे में महाराष्ट्र पुलिस की ओर से उनके खिलाफ निष्पक्ष जांच होने की संभावना कम ही है.
आपको बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने मांग की है कि जांच पूरी होने तक अनिल देशमुख को इस्तीफा दे देना चाहिए. देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि "बॉम्बे हाई कोर्ट ने सीबीआई को जांच का आदेश इसलिए दिया है. क्योंकि मुंबई पुलिस कमिश्नर की शिकायत पर पुलिस एक्शन नहीं ले सकी है. मुंबई पुलिस के वसूली के रैकेट और उसमें मंत्रियों के शामिल होने के आरोपों की जांच अब सीबीआई करेगी. इस मामले में नैतिकता के आधार पर देशमुख को इस्तीफा दे देना चाहिए. यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो खुद उद्धव ठाकरे को ही उन्हें पद से हटा देना चाहिए."