ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी

Home / news / महागठबंधन पर बड़ा हमला, ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी भ्रष्टाचारियों की सरकार: नित्यानंद...

महागठबंधन पर बड़ा हमला, ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी भ्रष्टाचारियों की सरकार: नित्यानंद राय

25-Aug-2022 05:32 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है। समस्तीपुर परिसदन में विभागीय बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए से अलग होकर नीतीश कुमार ने राजद के साथ मिलकर बिहार में महागठबंधन की नई सरकार बनायी। इसे लेकर बिहार में उद्योग लगाने वाले लोग नाराज हैं। नित्यानंद ने कहा कि जब से महागठबंधन की सरकार बनीं तब से राजद कार्यकर्ता उपद्रव मचा रहे हैं। यह किसी से छिपा हुआ नहीं है। इसलिए भ्रष्टाचारियों और उपद्रवियों की सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं वाली। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार के पैसों का बड़ा उपयोग हो रहा है। यह पहले भी हो रहा था अभी भी हो रहा है और आगे भी होगा। लेकिन कुछ लोग कह रहे हैं कि सारा काम हम ही करा रहे हैं। नीतीश कुमार को यह बात कहने में भी शर्म लगता है कि केंद्र के पैसों से राज्य में काम हो रहे है। 


विकास योजनाओं की चर्चा करते हुए नित्यानंद ने कहा कि बात प्रधानमंत्री सड़क योजना की करे या फिर आवास योजना, कृषि क्षेत्र, एनएच, पुल पुलिया निर्माण की हो ये सभी योजनाएं भारत सरकार की ही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि जब एनडीए की सरकार थी तब पीएचईडी मंत्री की बात तक मुख्यमंत्री नहीं सुनते थे और ना ही मंत्री से मिलते थे।


राजद पर हमला बोलते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि जब से महागठबंधन की नई सरकार बनीं है तब से राजद कार्यकर्ता बिहार में उपद्रव मचा रहे हैं। यह बात किसी से छिपा हुआ नहीं है। सीबीआई की रेड पर कहा कि सीबीआई स्वतंत्र इकाई है वो अपना काम कर रही है। सीबीआई यदि भ्रष्टाचारियों और घोटालेबाजों पर कार्रवाई ना करे तो क्या उनकी पूजा करे। 


नित्यानंद ने कहा कि कोई कानून देश के लोगों पर लागू हो और तेजस्वी पर लागू ना हो। ऐसा थोड़े ही हो सकता है। सीबीआई कोई पहली बार लालू के यहां थोड़े ही पहुंची है। जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी तब भी सीबीआई ने लालू आवास में छापेमारी की थी। यह कोई नई बात नहीं है।