मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
16-Jul-2022 06:07 PM
PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने शनिवार को दिल्ली एम्स पहुंचकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात की और उनका हाल चाल लिया। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। एस दौरान उन्होंने लालू का इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी मुलाकात की और लालू के स्वास्थ से संबंधित जानकारी ली।
मुकेश सहनी शनिवार को दोपहर बाद राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति के साथ दिल्ली एम्स पहुंचे थे। एम्स पहुंकर उन्होंने इलाजरत लालू प्रसाद से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सहनी ने बताया कि लालू प्रसाद के स्वास्थ्य में धीरे धीरे सुधार हो रहा है। लालू को गरीबों का मसीहा बताते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के लाखों लोगों के दिल में बसने वाले लालू प्रसाद के जल्द स्वस्थ होने के लिए करोड़ों लोग आज दुआ कर रहे हैं।
इधर, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई है। राजनीति के संबंध में चर्चा के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि दो नेता एक साथ बैठे हों, तो बिना राजनीति के बात किए कैसे हो सकता है। हालांकि महागठबंधन में वीआईपी के शामिल होने के प्रश्न पर उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि अभी चुनाव में बहुत देर है और पार्टी अभी खुद के विस्तार में लगी है।