पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
13-Jun-2023 12:11 PM
By First Bihar
PATNA: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर बिहार की सियासत से आ रही है। जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्र नीतीश कुमार से नाराज चल रहे जीतन राम मांझी आज अचानक नीतीश के करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी से मिलने के लिए पहुंचे थे। मांझी के साथ नीतीश कैबिनेट में मंत्री बने उनके बेटे संतोष सुमन भी गए थे और बंद कमरे में बातचीत के बाद संतोष सुमन ने अपना इस्तीफा विजय कुमार चौधरी को सौंप दिया।
दरअसल, बिहार में महागठबंधन की सरकार में सहयोगी बने जीतनराम मांझी लगातार इस बात को कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनकी बातों को नहीं सुनते हैं। गठबंधन में लगातार अनदेखी को लेकर मांझी मुख्यमंत्री से नाराज चल रहे हैं और लोकसभा चुनाव में पांच सीटों की मांग पर अड़े हुए हैं। आज मांझी ने मंत्री विजय कुमार चौधरी से मुलाकात की और समस्या का समाधान नहीं होता देख उन्होंने बड़ा फैसला ले लिया है।
विजय चौधरी से मुलाकात के बाद मांझी ने कहा था कि नीतीश कुमार अगर उनकी शर्तों को मानते हैं तो वे महागठबंधन के साछ बने रहेंगे। मांझी के इस बयान के तुरंत बाद खबर आई कि उनके बेटे संतोष सुमन ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। मांझी के बेटे के इस्तीफा देने के बाद यह कहा जा रहा है कि 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक से पहले नीतीश की मुहिम को बड़ा झटका लगा है और इसे महागठबंधन में बड़ी टूट माना जा रहा है।