Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता की नई पहल: ‘पत्थर पर लकीर’ लक्ष्य के साथ आगे बढ़ा बिहार BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश
28-Aug-2022 01:26 PM
PATNA : बिहार में सीबीआई की कार्रवाई को लेकर महागठबंधन के तमाम दल आरजेडी के समर्थन में आ गए हैं। कल तक आरजेडी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली जेडीयू और उसके नेता आज केंद्रीय एजेंसी पर सवाल उठा रहे हैं। आरजेडी के साथ साथ जेडीयू भी केंद्र सरकार पर सीबीआई का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा रही है। इस बात को लेकर बीजेपी ने जेडीयू पर बड़ा हमला बोला है। बीजेपी ने कहा है कि यह काफी दुखद है कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोग संवैधानिक संस्थानों पर सवाल उठा रहे हैं। आज जो लोग आरजेडी के साथ सत्ता में बैठे हैं, कभी उन लोगों ने ही लालू परिवार के खिलाफ सीबीआई को सबूत पहुंचाने का काम किया था।
आरजेडी और जेडीयू की तरफ से केंद्र सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि यह काफी दुखद है कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोग संवैधानिक संस्थानों पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। मर्यादा को तार तार करते हुए जिस तरह से अपशब्द कहे जा रहे हैं और बैनर लगाए जा रहे हैं, उनका पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने जेडीयू पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सीबीआई ने जब लालू प्रसाद के जेल भेजने का काम किया था उन्होंने उस समय क्यों नहीं आवाज उठाया था। आज जब उसके साथ उनके साथ गठबंधन कर सरकार में हैं तो सीबीआई पर सवाल उठा रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब आरजेडी के लोग पवित्र हैं तो उन्हें डर किस बात का है, सीबीआई का सामना करें। सदन के अंदर जो लोग फाइल खोलने की चुनौती देते हैं अब जब आपकी फाइल खुली है तो घबरा क्यों रहे हैं। अगर उन्होंने गलत नहीं किया है तो इतनी बेचैनी क्यों हो रही है। सात निश्चय योजना में करोड़ों के हुए घोटाले पर आज सरकार सफाई देने से बच रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को बरगलाने से अब काम नहीं चलेगा। विजय सिन्हा ने कहा कि जो ईमानदारी से काम करता है, न उसे किसी का भय होना चाहिए और ना लोभ। उन्होंने कहा कि अगर सरकार के लोग भयभीत हैं तो निश्चित तौर पर दाल में कुछ काला है।
वहीं विधान परिषद में विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने भी नेता प्रतिपक्ष की बातों के समर्थन करते हुए सरकार के ऊपर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में जब पहली बार सीबीआई पहुंची थी उस समय केंद्र में जनता दल की सरकार थी। जिन लोगों ने आरजेडी के नेता के खिलाफ शिकायत की थी वे लोग आज उसी के साथ सरकार में बैठे हैं। उन्होंने कहा कि शिवानंद तिवारी और ललन सिंह को बताना चाहिए कि उन्होंने कैसे सीबीआई को सबूत उपलब्ध कराया था। जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह, शिवानंद तिवारी और शरद यादव जैसे लोगों ने ही सीबीआई को कागज पहुंचाने का काम किया था। जब देश में जनता दल की सरकार थी तभी से सीबीआई का काम बिहार में चल रहा है। जो लोग उस समय हाफ पैंट भी नहीं पहनते थे उनपर कुछ बोलना ठीक नहीं है।