ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति BIHAR NEWS : बिहार में शराब माफिया का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; जहरीली शराब कांड मामले में जांच के दौरान हुई मुठभेड़ BIHAR NEWS : बिहार में राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: विस के प्रभारी सचिव ख्याति सिंह का तबादला, चुनाव में निभा रही थी रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी जिमीदारी बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट BIHAR NEWS : 'एक कुशवाहा का पुराना साथी तो दूसरा JDU से आया ...', अभी भी दो कांग्रेस विधायक ट्रेसलेस; अब तेजस्वी कैसे करेंगे किला फतह ? कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए

माहे रमज़ान का चांद आया नज़र, बुधवार को रमज़ान का पहला रोज़ा

13-Apr-2021 09:55 PM

By saif ali

MUNGER : रहमतों का महीना रमज़ान का चांद आज मुंगेर सहित देश के अलग अलग जगहों पर देखा गया. चांद नज़र आने के बाद बुधवार को रमज़ान का पहला रोज़ा शुरू होगा. अल्लाह की नियामतों में एक रमज़ान का चांद नज़र आते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी है.


"इस माह में मुसलमान 30 दिन रोज़ा रखते हैं. वहीं रोज़े के साथ नमाज़, कुरान शरीफ की तिलावत और तरावीह पढ़ना शुरू कर दिया जाता है. इस मुकद्दस मौके पर मुंगेर स्थित ख़ानक़ाह रहमानी के सज्जादा नशीं ने पूरे आवाम को मुबारकबाद दी. उन्होंने कहा कि इस माह की फ़ज़ीलत पूरे साल के आम दिनों से अलग है. लोग इस माह में पूरे ईमान के साथ रोज़ा रखें, कुरान की तिलावत और नमाज़ पढ़ें. अल्लाह रमज़ान के माह में लोगों के उनके गुनाहों की माफी मांगने की दावत देते हैं."


news image


उन्होंने कहा कि "अभी मुल्क़ सहित पूरी दुनिया पर कोरोना नामक वाइरस का काला साया है. ऐसे वक्त में हम सब अल्लाह से दुआ करें कि अल्लाह पाक उनके रोज़े को कुबूल फरमाते हुए सारी दुनिया को कोरोना वायरस से निजात दें. सज्जादा नशीं ख़ानक़ाह रहमानी ने कहा कि इस माह में लोग रोज़ा को पूरे एहतमाम और एहतराम से गुज़ारें. रमज़ान के रोज़ों का पूरा हक़ अदा करना. कुरान मज़ीद की तिलावत करते हुए पूरी दुनिया के लिए दुआ करें. अल्लाह हम सभी के रोज़ों को कुबूल फरमाएं."