ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन

Home / news / मगध विश्वविद्यालय बीएड प्रथम वर्ष का रिजल्ट इन शर्तों के साथ होगा घोषित,...

मगध विश्वविद्यालय बीएड प्रथम वर्ष का रिजल्ट इन शर्तों के साथ होगा घोषित, नप जाएंगे ये छात्र

18-Aug-2020 12:29 PM

PATNA :  जल्द ही मगध विश्वविद्यालय बीएड सत्र 2018-20 प्रवेश परीक्षा में सफल छात्रों का रिजल्ट घोषित करेगा. लेकिन इस से पहले यूनिवर्सिटी ने  इसके लिए सभी कॉलेजों से शपथ पत्र मांगा है.

इसका साफ मतलब यह है कि बीएड प्रथम वर्ष का रिजल्ट जारी करने के पहले एक शर्त लगा दी गई है. जिसके तहत सभी  प्राइवेट बीएड कॉलेजों व सरकारी कॉलेजों को 20 अगस्त तक फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट से एक शपथ पत्र देने को कहा है. 

शर्त में यह बात रखी गई है कि के वैसे ही छात्र जिन्होंने नालंदा खुला विश्वविद्यालय की ओर से  आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सफलता अर्जित की थी. उन्हीं का दाखिला दाखिला लिया है.  बिना प्रवेश परीक्षा वाले छात्रों का दाखिला नहीं लिया है. इसी आधार पर सत्र 2018- 20 के प्रथम वर्ष का रिजल्ट घोषित किया जाएगा. वहीं  नालन्दा खुला विवि के सफल छात्र को अपना एक कॉपी लगाकर देना होगा. इतना ही नहीं इसके साथ में  एडमिट कार्ड की कॉपी देनी होगी.

 वैसे एक भी छात्रों का रिजल्ट घोषित नहीं किया जाएगा जो बिना प्रवेश परीक्षा सफल किये हुए नामांकन लिये हैं. बताया जा रहा है कि राजभवन से आदेश प्राप्त होने के बाद विवि ने ऐसी शर्तें लगाई हैं. इसके बाद रिजल्ट घोषित करने फैसला किया गया.