ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

SDM के घर चोरी करने पहुंचे चोरों ने छोड़ी चिट्ठी, लिखा- जब पैसे नहीं थे तो...

11-Oct-2021 09:38 AM

DESK : एसडीएम के घर में चोरी करने घुसे चोरों ने उनके नाम एक अजीबोगरीब चिट्ठी लिखी. इस चिट्ठी की चर्चा हर तरफ हो रही है. दरअसल, चोर एसडीएम के घर चोरी करने पहुंचे थे. काफी मशक्कत के बाद उन्होंने घर में एंट्री की थी लेकिन इतनी मेहनत करने के बाद भी जब उन्हें चुराने लायक कुछ नहीं मिला तो उन्होंने एसडीएम के नाम एक लेटर लिखा. 


मामला मध्य प्रदेश के देवास का है. दरअसल, कुछ चोरों ने सिविल लाइंस स्थित डिप्टी कलेक्टर के घर को अपना निशाना बनाया, लेकिन घर में चोरों को चुराने लायक कुछ भी नहीं मिला तो बदमाश चोर डिप्टी कलेक्टर के नाम एक चिट्ठी लिखकर छोड़ गए और उसमें लिखा, ''जब पैसे नहीं थे तो लॉक नहीं करना था कलेक्टर.''


news image


दरअसल, यह चोर डिप्टी कलेक्टर त्रिलोचन गौड़ के देवास की सिविल लाइंस स्थित शासकीय घर पर वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे. त्रिलोचन गौड़ वर्तमान में देवास जिले के खातेगांव एसडीएम हैं और करीब 15 दिन से अपने देवास स्थित घर नहीं आए थे. जब कल रात वह आए तो देखा कि घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा हैं और कुछ नकदी और चांदी के जेवरात गायब हैं, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी. वहीं पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.