ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम

गर्लफ्रेंड के हाथों चप्पलों से पिटा ये बिहारी कलाकार, मचा हड़कंप

गर्लफ्रेंड के हाथों चप्पलों से पिटा ये बिहारी कलाकार, मचा हड़कंप

06-Jan-2020 11:34 AM

DESK: बिहार के एक कलाकार की बुरी तरह से बेइज्जती की गई है. इस कलाकार की गर्लफ्रेंड ने उसे चप्पलों से पीटा है. गुस्से से आगबबूला हुई एक्टर की गर्लफ्रेंड ने चप्पल फेंक पर मारा है.


टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियैलिटी शो बिग बॉस में आए दिन लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं. आरा के रहने वाले एक्टर विशाल आदित्य सिंह शो में कमाल कर रहे हैं. हालांकि शो में कंफ्यूज्ड रहने का टैग भी उन्हें दिया गया है. बिग बॉस के घर में विशाल आदित्य सिंह के साथ उनकी गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली भी हैं. बिग बॉस के घर में मधुरिमा और विशाल के बीच अक्सर लड़ाई होते रहती है.


बिग बॉस के एक एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें मधुरिमा..विशाल को चप्पलों से मारती दिख रही हैं. एक दृश्य में मधुरिमा और विशाल बुरी तरह से लड़ते दिख रहे हैं. मधुरिमा विशाल को छोटू कहकर बुलाती हैं और चाय लाने के लिए कहती हैं. इस पर विशाल मना कर देता है, जिसके बाद मधुरिमा विशाल को चप्पलों से पिटती हैं. जिसके बाद बिग बॉस कंफेशन रूम में दोनों को बुलाते हैं. जहां विशाल कहते हैं कि अब बहुत हो गया, या तो घर में वो रहेंगे या फिर मधुरिमा. बिग बॉस दोनों की बात सुनने के बाद उन्हें आखिरी मौका देते हैं. बिग बॉस कहते हैं कि आप दोनों को तय करना है कि एक साथ कैसे शांति से घर में रहना है.

इससे पहले बिग बॉस के एक एपिसोड में मधुरिमा को रश्मि देसाई और असीम रियाज से विशाल के बारे में बात करते देखा गया. उस समय विशाल भी वहां मौजूद थे. दरअसल, विशाल रश्मि से कहते हैं कि वो बिहार से दहेज खत्म करवाना चाहते हैं. विशाल की इसी बात पर मधुरिमा उनपर ताना मारते हुए कहती हैं कि 'पहले अपनी गर्लफ्रेंड से मालदीव घूमने के लिए पैसे लेना बंद करो.' विशाल के बारे में बात करते हुए मधुरिमा ने बताया कि जब भी वो दोनों कहीं बाहर घूमने जाते थे तो बिल देने के वक्त विशाल वॉशरूम चले जाते थे और बिल हमेशा मधुरिमा को ही देना पड़ता था.