तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
02-Dec-2024 09:10 PM
By First Bihar
MADHUBANI: मधुबनी के जयनगर स्टेशन पर आज अचानक निरीक्षण के दौरान समस्तीपुर मंडल के DRM विनय श्रीवास्तव ने स्टेशन की स्थिति को लेकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्टेशन परिसर में गंदगी और लापरवाही देखकर रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की जमकर फटकार लगाई।
डीआरएम श्रीवास्तव विशेष सैलून से जयनगर पहुंचे और सबसे पहले अमृत भारत योजना के तहत बन रहे स्टेशन का निरीक्षण किया।उन्होंने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने प्लेटफॉर्म पर बंद पड़े बायो टॉयलेट को चालू करने और रनिंग रूम के पीछे डबरे को भरने का निर्देश दिया।
नव निर्मित वातानुकूलित रनिंग रूम के किचन में गंदगी देखकर डीआरएम बेहद नाराज हुए और कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने रनिंग बिल्डिंग की दीवार पर लगी सिलन को तुरंत ठीक करने का निर्देश दिया।
सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि डीआरएम स्टेशन पर खड़ी सैलून के इंजन पर चढ़कर पूरे यार्ड का निरीक्षण करने लगे। यह देखकर सभी रेल कर्मी और अधिकारी हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने कैरेज एवं बैगन डिपो जाकर ट्रेन मेंटेनेंस का भी जायजा लिया।
नगर पंचायत के मुख्य पार्षद कैलाश पासवान ने डीआरएम को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने रेलवे के उत्तर यु टाईप सड़क पर बिजली चालू करने, पानी निकासी के लिए ड्रेनेज बनाने और वार्ड नंबर 10 में वॉशिंग पिट के पानी से किसानों के खेतों को होने वाले नुकसान के मुद्दे को उठाया। डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट..