चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
06-Apr-2021 03:24 PM
MADHUBANI : बिहार के मधुबनी हत्याकांड के बाद बिहार में सियासत भी उफान पर है. पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे से लौटने के बाद बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मधुबनी नरसंहार में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने पहुंचे हैं. तेजस्वी यादव ने मधुबनी के एसपी और डीएसपी को तत्काल हटाने की मांग की है. तेजस्वी ने कहा कि जब तक ये दोनों अधिकारी मधुबनी में टिके रहेंगे. इस मामले की निष्पक्ष जांच संभव नहीं है. क्योंकि रक्षक ही रावण बने बैठे हैं.
मंगलवार को मधुबनी पहुंचे तेजस्वी यादव ने महमदपुर गांव जाकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्होंने न्याय दिलाने का भरोसा दिया. तेजस्वी ने कहा कि होली के दिन रावण सेना नाम से संगठन चलाने वालों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है. इसके पीछे प्रवीण नाम का एक गुंडा है. जिसके खिलाफ कई मामले सामने आये हैं लेकिन उसका सांठगांठ सीएम नीतीश के अधिकारियों के साथ है. वह अफसरों के साथ उठता-बैठता है.
तेजस्वी ने कहा कि घटना के दिन मृतकों के परिजनों ने एसपी को फोन कर इसकी सूचना दी. लेकिन कोई भी पुलिसवाला नहीं पहुंचा. एक ही घर की तीन-तीन महिलाएं विधवा हो गईं. लेकिन किसी भी पुलिसवाले ने साथ नहीं दिया. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने डीजीपी से बात की. लेकिन लोगों को एक बात समझनी चाहिए कि जब तक एसपी और डीएसपी को हटाया नहीं जायेगा तब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा.
गौरतलब हो कि मधुबनी कांड के बाद विपक्ष खासतौर पर आरजेडी नीतीश सरकार पर लगातार तीखे हमले कर रही है. मंगलवार को तेजस्वी ने मधुबनी कांड को लेकर ट्वीट भी किया और बिहार सरकार के साथ पुलिस को भी घेरा है. यहां तक की तेजस्वी ने नीतीश सरकार की तुलना राक्षस राज से कर दी. उन्होंने कहा कि बिहार में रावण सेना नाम से संगठन चल रहा है. बिहार में अब राक्षस राज आ गया है.
आपको बता दें कि मधुबनी के बेनीपट्टी थाने के महम्मदपुर गांव में होली के दिन 5 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. SP डॉ. सत्यप्रकाश ने सोमवार को कहा कि घटना के बाद फॉरेंसिक टीम के नहीं पहुंचने के बाद उन्होंने स्थानीय स्तर पर घटनास्थल पर मौजूद सभी साक्ष्यों को एकत्रित कर जांच के लिए लैब में भेज दिया है, जहां से अभी रिपोर्ट नहीं आई है.
उधर नामजद अभियुक्तों की खोज में पुलिस टीम संभावित स्थलों पर छापेमारी कर रही है. प्रशासन की मौजूदगी में घटना के मुख्य अभियुक्त प्रवीन झा और नवीन झा के घर कुर्की-जब्ती हो चुकी है. शेष आठ अभियुक्तों के घर पर नोटिस चिपका दी गई है. आपको बता दें कि तेजस्वी यादव ने मधुबनी के डीएसपी के साथ इस हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त प्रवीन झा की कई तस्वीरों को मीडिया के सामने रखा. उन्होंने बताया कि इस तस्वीर में मधुबनी के एसडीओ भी हैं. ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि आखिरकार पीड़ित परिवार को न्याय कैसे मिलेगा. सीएम नीतीश बताएं कि क्या यही न्याय के साथ विकास है.