बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी
26-Nov-2022 08:26 AM
MADHUBANI: बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है, जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग के तीन ASI सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसको लेकर मधुबनी पुलिस SP सुशील कुमार के नेतृत्व में पिछले 72 घंटे से कार्रवाई कर रही थी। मामला कलुआही थाना क्षेत्र के नरार कोठी गांव के लदनियां क्षेत्र का है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
घटना इस जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ कलुआही थाना क्षेत्र के नरार कोठी गांव में लदनियां क्षेत्र के एक शख्स की गाड़ी में रात के वक्त उत्पाद विभाग के ASI बैंकटेश कुमार, ASI मुन्ना कुमार, ASI प्रवीण कुमार सत्यार्थी ने शराब बरामद किया था। लेकिन बाद में पुलिस सिर्फ 55000 हजार रूपये में बिक गई और पैसे मिलते ही शराब ले जा रहे माफिया को छोड़ दिया।
इतना ही नहीं, नगर थाना क्षेत्र के शराब माफिया राजा राम मंडल की पत्नी रिंकी देवी को फोन कर शराब मंगाया और आपस में बाट लिया। साथ ही व्यक्ति के पास से नगद 13000 हजार रुपया भी ले लिया। इसकी शिकायत मिलने के बाद मधुबनी SP सुशील कुमार के निर्देश पर सदर DSP राजीव कुमार, इंस्पेक्टर धर्मपाल, नगर थाना SHO राजा ने गंभीरता से लेकर छानबीन कर सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस को लेकर SP सहित मधुबनी पुलिस के कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।