ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / मधुबनी में फिर बड़ा ट्रेन हादसा टला, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का रैक दो...

मधुबनी में फिर बड़ा ट्रेन हादसा टला, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का रैक दो हिस्सों में बंटा

19-Feb-2022 06:57 PM

MADHUBANI : मधुबनी में एक बार फिर बड़ा रेल हादसा टल गया। दरअसल स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन का रैक दो हिस्सों में बंट गया। जिससे रेल यात्रियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। बताया जाता है कि मधुबनी स्टेशन से जयनगर रैक को ले जाया जा रहा था तभी दो हिस्सों में यह बंट गया। हालांकि किसी के हताहत की सूचना नहीं है। 


बता दें कि आज सुबह ही मधुबनी रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हुआ था। स्टेशन पर खड़ी और दिल्ली से आई स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते ट्रेन धू-धूकर जल गई। गनीमत यह रही कि जब ट्रेन में आग लगी तो वह पूरी तरह से खाली थी। स्टेशन पर मौजूद लोगों और कर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश की साथ ही दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रेन में आग कैसे लगी इस बात की जानकारी अब तक नहीं हो पाई है। 


वही मधुबनी में एक बार फिर बड़ा रेल हादसा किसी तरह से टल गया है। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का रैक दो हिस्सों में बंट गया। जिससे रेल यात्रियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। हालांकि किसी के हलाहत की सूचना नहीं है। बताया जाता है कि मधुबनी स्टेशन से जयनगर रैक को ले जाया जा रहा था तभी दो हिस्सों में यह बंट गया।


रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि शनिवार की सुबह 9.13 बजे समस्तीपुर मंडल के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी खाली ट्रेन के एक डब्बे में अचानक आग लग गई। तत्काल कार्रवाई करते हुए 9.50 तक आग पर काबू पा लिया गया। राजकीय रेल पुलिस/रेल सुरक्षा बल द्वारा घटना की जांच की गयी। रेल प्रशासन द्वारा इसे काफी गंभीरता से लिया गया है। इस मामले उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। भविष्य में ऐसी घटना दोबोरा ना हो इसके लिए समुचित कदम उठाए जाएंगे।