तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
02-Dec-2024 09:00 PM
By First Bihar
MADHUBANI: मधुबनी के सीमावर्ती क्षेत्र जयनगर में दो दिन पूर्व पिता-पुत्र की बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था और रूपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गये थे। पुलिस ने इस मामले का उद्भेदन किया ही था कि अपराधियों ने फिर आज थाना क्षेत्र के गोबराही नहर के पास सरेआम एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।
गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। मृतक अपनी बहन के यहां भांजी के शादी की तैयारी में गया हुआ था। जहां गोली मारकर हत्या कर दी गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।
मृतक की पहचान गांव लश्करिया निवासी नागे यादव उम्र (45) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक घटना जयनगर गोबराही नहर मोड़ के पास की है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। मामले की सूचना जयनगर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर पोस्टमार्टम भेजा। जयनगर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हत्या करने वाले की पहचान हो गयी है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। उन्होंने दावा किया है कि अपराधी जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।
मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट..