चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
09-Apr-2021 07:08 PM
MADHUBANI : मधुबनी कांड में जिस परिवार के पांच लोगों की हत्या हुई, उसके एकमात्र जीवित पुत्र के खिलाफ दर्ज SC-ST एक्ट का मुकदमा हटाया जायेगा. परिवार के एकमात्र जीवित पुत्र संजय सिंह SC-ST एक्ट के मामले में जेल में बंद थे. हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद वे गुरूवार को जेल से रिहा हुए. आज प्रशासन ने उन्हें जानकारी दी कि संजय सिंह के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लिया जायेगा.
संजय सिंह ने कहा- झूठे मुकदमे में फंसाया गया था
दरअसल कल जेल से रिहा होने के बाद संजय सिंह अपने घर पहुंचे हैं. पिछले नवंबर में ही उनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट का मामला दर्ज हुआ था जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. संभवतः जेल में रहने के कारण ही होली के दिन हुए खूनी खेल में उनकी जान बची.
संजय सिंह ने बताया कि प्रशासन ने उन्हें सूचित किया है कि SC-ST एक्ट का मुकदमा हटाय़ा जायेगा. उन्होंने बताया कि पिछले नवंबर महीने में संजय सिंह और गैबीपुर गांव के प्रवीण झा के बीच विवाद हुआ था. इसके बाद गैबीपुर गांव के रहने वाले मुकेश साफी नाम के आदमी ने संजय सिंह पर SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था. संजय ने कहा कि जिस व्यक्ति ने उनपर केस किया है, उसे वे पहचानते तक नहीं.
संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने प्रवीण झा के खिलाफ थाने में आवेदन दिया था. लेकिन तत्कालीन थानेदार महेंद्र सिंह ने थाने पर बुलाकर कहा था कि अपना केस वापस ले लो वर्ना तुम्हें जेल भेज देंगे. संजय का कहना है कि प्रवीण झा के खिलाफ दिये गये आवेदन को वापस नहीं लेने के कारण तत्कालीन थानेदार महेंद्र सिंह ने उन्हें एससी-एसटी एक्ट के गलत मुकदमे में फंसा कर जेल भेज दिया था.