ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी

Madhubani: दो बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, मृतक की पत्नी और दो नेपाली युवक घायल

13-Oct-2024 07:30 PM

By First Bihar

MADHUBANI: सड़क दुघर्टना में पिता और पुत्र की मौत हो गयी। घटना लदनियां थाना क्षेत्र के झलोन-पिपराही गांव के बीच स्थित मुख्य सड़क 227 की है।  शनिवार की शाम भीषण सड़क हादसे में महथा गांव निवासी बाइक सवार पिता महेश साह (35) व पुत्र प्रिंस कुमार (7) की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो गई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। 


बाइक सवार महेश साह पत्नी पवन देवी और बेटे को लेकर दुर्गा स्थान पिपराही परिसर में लगे मेले को देखने गये थे। मेला देखकर घर लौटने के दौरान पश्चिम से पूरब की ओर बढ़ती तेज बाइक ने आमने-सामने ठोकर मार दी। दोनों बाइक पर सवार सभी लोग सड़क पर फेंका गए। एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। तो दूसरे पर दो नेपाली युवक सवार थे। महथा गांव निवासी पिता महेश साह व पुत्र प्रिंस कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। 


वही मृतक महेश साह की पत्नी और दोनों नेपाली युवकों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। घायलों में बरियारपट्टी नेपाल के दो युवक परमेश्वर राम और शिवशंकर राम भी शामिल हैं। परमेश्वर राम का स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मृतक महेश साह राज मिस्त्री के साथ मजदूर का काम करता था। प्रिंस इकलौता पुत्र था। इनकी कोई पुत्री नहीं थी। मृतक के घर में उनकी पत्नी पवन देवी  के सिवाय कोई नहीं है। पवन देवी ने ही मृत पति और पुत्र को मुखाग्नि दी। पवन देवी काफी सदमे में है रो-रोकर बुरा हाल है।