मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
19-Oct-2024 03:23 PM
By First Bihar
MADHUBANI: मधुबनी में शातिर चोरों ने जमकर उत्पात मचाया है। चोरों ने देर रात शहर के अतिव्यस्तम इलाके कोतवाली चौक पर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को अपना निशाना बनाया। चोरों ने गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन को काट दिया और उसमें रखे लाखों रुपए चुराकर फरार हो गए।
दरअसल, यह घटना नगर थाना क्षेत्र के कोतवाली चौक की है। बताया जा रहा है कि पांच की संख्या में अपराधी एंबुलेंस पर सवार होकर आइसीआइसीआइ बैंक के एटीएम पहुंचे और एटीएम तोड़कर लाखों रुपए लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पाते ही नगर थाना इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की।
मौके पर सदर डीएसपी राजीव कुमार भी पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। बीच शहर में हुए इस वारदात के बाद इलाके के लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।
रिपोर्ट- कुमार गौरव