ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

एसपी ने 3 पुलिसवालों को किया सस्पेंड, एस्कॉर्ट जिप्सी में शराब की बोतल मिलने पर लिया कड़ा एक्शन

08-Oct-2020 11:26 PM

By Shahnawaz

MADHEPURA :  जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. एसपी की एस्कॉर्ट जिप्सी में शराब लेकर घूम रहे 4 पुलिसवालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक ने कड़ा एक्शन लिया है. एसपी ने 3 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया है जबकि एक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच के निर्देश दिए हैं.


मामला मधेपुरा जिले का है. जहां एसपी योगेन्द्र कुमार उदाकिशुनगंज अनुमंडल के विभिन्न थानों का निरक्षण करते हुए नौगछिया सीमा भट्गामा तक पहुंचे थे. इस दौरान पुलिस कप्तान को अपने ही एस्कॉर्ट जिप्सी के पुलिसकर्मियों पर शक हुआ. उन्होंने फौरन जिस्पी की तलाशी ली. इस दौरान एसपी ने 750 एमएल का एक बोतल गाड़ी में पकड़ा, जो विदेशी शराब की बोतल थी.


इस घटना के बाद एसपी लौट कर चौसा आए और वहां सर्किल इन्स्पेक्टर के आवेदन पर मामला दर्ज कराया. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी योगेन्द्र कुमार ने दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया और उदाकिशुनगंज के सर्किल इन्स्पेक्टर के आवेदन पर मामला दर्ज कर जाँच भी शुरू करवा दी.


एसपी खुद से जाँच की बात से इंकार करते हैं. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एस्कॉर्ट गाड़ी की सर्किल इंस्पेक्टर से जाँच कराया गया, जिसमें एक बोतल शराब बरामद हुआ जिसके बाद तत्काल एस्कॉर्ट गाड़ी के चालक सहित तीन पुलिसकर्मी को सस्पेंड करते हुए जेल भेज दिया गया जबकि एक के खिलाफ जाँच चल रही है.