हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
29-Aug-2022 07:55 AM
By Srikant RaiFIRST
MADHEPURA: खबर मधेपुरा की है, जहां उत्पाद टीम ने मधनिषेध पटना के आदेश पर सहरसा, सुपौल के साथ संयुक्त एस ड्राइव में गस्ती के दौरान जिले के अलग-अलग चौक चौराहों पर छापेमारी कर 69 शराबी और 12 शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को पहले खाना खिलाया में उन्हें जेल भेज दिया गया।
बता दें कि राज्य मधनिषेध विभाग के आह्वान पर तीन जिले की टीम ने संयुक्त अभियान के तहत की बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान एक साथ 12 कारोबारी समेत 69 लोगों को शराब पीने के अपराध में गिरफ्तार किया गया है।
वहीं, मधनिषेध मधेपुरा उत्पाद अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि पटना मधनिशेष के आदेश पर सहरसा, सुपौल जिले के साथ संयुक्त कार्रवाई में 71 लोगों को शराब मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिसमे 12 शराब कारोबारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मधेपुरा में लगातार उत्पाद टीम करीब 10 से 12 लोगों को प्रत्येक दिन गिरफ्तारी कर जेल भेज रही है। दरअसल बिहार के 9 जिले में मधेपुरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस तरह की बड़ी कार्रवाई से जिले में शराब माफिया और शराबियों में दहशत का माहौल है।