मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
16-Apr-2023 05:08 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA: मधेपुरा के ग्वालपाड़ा में बेखौफ अपराधियों ने शिक्षक शिव सक्सेना की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शिक्षक की हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने भी पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया था और नाराजगी जतायी थी। इस दौरान NH-106 को भी जाम कर दिया था। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ था। पुलिस ने लोगों को जो आश्वासन दिये उसे पूरा कर दिखाया है। मधेपुरा पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है।
पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत जानकारी देते हुए मधेपुरा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि कांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, उदाकिशुनगंज के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसमें ग्वालपाड़ा थाना अध्यक्ष, अरार ओपी व अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को शामिल किया गया।
24 घंटे के भीतर छापेमारी कर गठित टीम ने कांड में शामिल ग्वालपाड़ा के खोखसी रामगंज निवासी अभियुक्त राम प्रवेश राम को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त राम प्रवेश मृतक शिक्षक का रिश्तेदार भी है। इस कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।
घटना के संबंध में मृतक शिक्षक शिव सक्सेना और अभियुक्त राम प्रवेश राम के बीच रुपयों के लेन देन की बात सामने आई है, जिसे चुकाने को लेकर हुए विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया था। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि अन्य अपराधी भी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।